झारखंड में दीपावली और छठ पर सिर्फ 2 घंटे पटाखे जलाने की इजाजत , क्रिसमस और न्यू ईयर की भी जारी की गई गाइडलाइन
झारखंड में इस साल दीपावली, छठ और गुरु पर्व पर सिर्फ 2 घंटे पटाखे जलाने की इजाजत दी गई है. वहीं क्रिसमस और न्यू ईयर पर पटाखे जलाने के लिए सिर्फ 35 मिनट का वक्त दिया गया है. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसे लेकर शनिवार (30 अक्टूबर, 2021) को डीटेल गाइडलाइन जारी की है. इसके मुताबिक दीपावली की रात को 8 से 10 बजे तक ही पटाखे जलाए जा सकेंगे। गली-मोहल्लों में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध झारखंड के शहरी इलाकों में दिवाली पर गली-मोहल्लों में पटाखों की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है. इसकी दुकानें लगाने के लिए शहरों में खुली जगहों परकलस्टर बनाये जा रहे हैं. रिटेल विक्रेता उन्हीं कलस्टरों में दुकान लगा सकेंगे. राजधानी रांची में चार से पांच कलस्टर बनाये गये हैं. इनके अलावा पटाखा बिक्री के लिए प्रशासन ने कुछ शर्तें भी निर्धारित की है. सभी विक्रेताओं को इसका पालन करना होगा. पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस भी लेना होगा। छठ के दिन सुबह 6 से 8 बजे, गुरुपर्व पर रात 8 से 10 बजे तक के लिए परमिशन दी गई है. क्रिसमस और न्यू ईयर पर 31 दिसंबर की रात 11 बजकर 55 मिनट से 12.30 तक पटाखों की अनुम...