बांकीपुर उपचुनाव: खिलेगा कमल या पीके की होगी इंट्री ? धर्मेंद्र कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: खिलेगा कमल या पीके की होगी इंट्री ? धर्मेंद्र कुमार पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का मतदान संपन्न हो चुका है। पारंपरिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अभेद्य गढ़ माने जाने वाले इस शहरी क्षेत्र का चुनावी समर इस बार महज एक सीट जीतने की होड़ नहीं है। यह बिहार की आगामी राजनीतिक दिशा, नए विकल्पों की स्वीकार्यता और पारंपरिक वोटबैंक की एकजुटता का एक बड़ा लिटमस टेस्ट बन गया है। यहां यह देखना लाजमी होगा कि देशभर में आंदोलनरत युवाओं का रुख इस उपचुनाव किस ओर है। क्या युवाओं ने भाजपा के विरुद्ध अपना विरोध प्रकट किया है या लोगों ने एक बार फिर भाजपा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है। कम मतदान से बनी असमंजस की स्थिति बांकीपुर उपचुनाव में सबसे पहला और चिंताजनक पहलू मतदान का बेहद कम प्रतिशत रहा। आंकड़ों के मुताबिक, इस बार करीब 34.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो 2025 के आम चुनाव (41.35%) से भी लगभग 7.23 फीसदी कम है। देश और राज्य की राजनीति पर तीखी बहस करने वाला पटना का प्रबुद्ध और शहरी मतदाता पोलिंग बूथ तक पहुंचने में एक ब...