बिहार शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब कांड,5 मरे,मचा कोहराम


बिहार में शराबबंदी के बावजूद एक जहरीली शराब कांड हो गया है। जिससे आम लोगों के साथ-साथ प्रशासनिक महकमें भी हड़कंप मच गया है।सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र से खबर आ रही है कि जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शराब से मौत के बारे में कहीं जा सकती है।घटना के बाद जांच के लिए गांव में एसपी, एसडीपीओ समेत कई अधिकारी गए हैं
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में बेलौरी गांव निवासी मनोज कुमार राम, दुखहरण राम, अनवर अंसारी, रविंद्र राम व बेलौर गांव निवासी शिवजी यादव शामिल हैं।
बताया जाता है कि रविवार की शाम बेलौर पंचायत के कई लोगों के शराब पीने के थोड़ी देर बाद उल्टी, दस्त और सिर दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उनके परिजन सभी को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया।वहीं एक अन्य की सोमवार की देर शाम मौत की खबर है।
ग्रामीणों का कहना है कि छह अन्य लोगों ने भी शराब का सेवन किया था। जो यत्र तत्र इलाज करा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार