Posts

Showing posts from November, 2021

काशीडीह चंद्रवंशी भवन मे विधायक सरयू राय ने किया भगवान श्री जरासंध की प्रतिमा का उद्घाटन

Image
झारखंड चंद्रवंशी सभा जमशेदपुर द्वारा आज श्री जरासंध महाराज की जयंती के अवसर पर काशीडीह चंद्रवंशी भवन में भगवान श्री जरासंध महाराज जी की मूर्ति का अनावरण कार्यकर्म का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय और सम्मानित अतिथि फ़िल्म सुपर थर्टी के निर्देशक आनंद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से भगवान श्री जरासंध की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा भगवान श्री जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। विधायक श्री राय ने कार्यकर्म में उपस्थित चंद्रवंशी समाज के लोगो को बताया कि काशीडीह स्थित चंद्रवंशी भवन के ऊपरी तल्ला के निर्माण हेतु योजना का प्रारूप तैयार हो गया है,योजना समिति से स्वीकृत होने के पश्चात जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।वहीं फिल्म सुपर थर्टी के निदेशक ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने समाज के लोगो को अपने बच्चे बच्चियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड चंद्रवंशी सभा के अध्यक्ष संतोष कुमार चंद्रवंशी,...

पूर्व विधायक साधुचरण महतो के असामयिक निधन से भाजपा में शोक की लहर

Image
भाजपा नेता व पूर्व विधायक साधुचरण महतो का मंगलवार को टीएमएच में निधन हो गया है. वे सोमवार को अचानक काफी बीमार हो गये. तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें टीएमएच लाया गया. लेकिन स्थिति की गम्भीरता को देखते हुये उन्हें डॉक्टरों ने वेंटिलेशन पर सिफ्ट कर दिया गया था. लेकिन मंगलवार को उनकी सांस की गति ठहर गयी. साधुचरण महतो झारखंड आंदोलनकारी नेताओं में अंग्रिम पंक्ति के थे. अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्हें जेएमएम से की थी. लेकिन बाद में भाजपा में शांमिल हुये और ईचागढ़ से 2014 के विधानसभा चुनाव में निर्वाचित हुये थे. उनके निधन से पार्टी के साथ क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने अपने ट्वीटर हेंडल पर अपनी संवेदना कुछ इस प्रकार व्यक्त की है। नहीं रहे साधु चाचा. अभी अभी उनकी बेटी ने सूचना दी है कि अब वे हम सबको छोड़कर चले गए। कल ही उनकी स्थिति बहुत गंभीर थी लेकिन मुझे विश्वास था कि ईश्वर कुछ चमत्कार करेंगे. अद्भुत संयोग है कि कल ही डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर सिफ्ट करने का निर्णय लिया था. जब मैं उनसे मिलने पहुँचा तो डॉक्टरों ने कहा कि हम उन...

नक्सलियों ने औरंगाबाद में मोबाइल टॉवर उढ़ाया, पंचायत भवन को क्षतिग्रस्त किया

Image
बंदी की घोषणा के बाद नक्सलियों ने तांडव मचाना शुरु कर दिया है. 22 नवंबर, सोमवार को देर रात बंद की शुरूआत के साथ ही नक्सलियों ने बिहार के औरंगाबाद जिले के अति नक्सल प्रभावित मदनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ाही में मोबाइल टावर उड़ा दिया और पंचायत भवन को भी बम मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. नक्सलियों ने आवश्यक जरुरतों से जुड़े पानी, दूध, दवा दुकान, अस्पताल, एंबुलेंस और फायर डिपार्टमेंट को बंद से मुक्तध रखा है, जो मानव जरुरतों के अनुसार इमरजेंसी आवश्यकतायें हैं. उल्लेखनीय है कि झारखंड पुलिस द्वारा एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस और उसकी पत्नीं शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सिलियों का बंद शुरू हो गया है. नक्सलियों ने 23 से 25 नवंबर तक 72 घंटे के बंद का ऐलान किया है. झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ में नक्सली बंद को देखते हुए हाई अलर्ट जारी है।

शादी समारोह से लौट रहे साले बहनोई को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली,एक की मौत, दूसरा गंभीर

Image
देवघर:सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल और पहरीडीह सड़क मार्ग पर सोमवार सुबह बाइक सवार अपराधियों ने शादी समारोह से लौट रहे कुंडा थाना क्षेत्र चांदडीह निवासी अफजाल अंसारी और उसके साले मोहनपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी मोतिउर रहमान को गोली मार दी। गोलीबारी की घटना में अफजाल की मौत मौके पर जब भी मोतिउर रहमान गंभीर रूप से घायल है।सूचना मिलने पर एसपी धनंजय कुमार सिंह, एसडीपीओ पवन कुमार और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, सारवां थाना प्रभारी अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे। मामले की जांच जारी है। फिलहाल घटना का कारण नहीं पता चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अफजाल अपने ससुराल में ही एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने साले मोतिउर रहमान के साथ लौट रहा था। इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने सिर में सटाकर गोली मार दी। इस घटना में अफजाल की मौत मौके पर हो गई। गंभीर रूप से घायल मोतिउर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस से अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

जंगल में मिला चार-पांच दिन पुराना अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Image
एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव लगभग चार-पांच दिनों की बताई जा रही है। शव को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शाम को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त में लग गई है और छानबीन जारी है। हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक की उम्र तकरीबन 40 के आसपास बताई जा रही है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शव चार-पांच दिन पुराना है। से पुलिस ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव को देखकर लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है. वहीं घटना की जानकारी पाकर मौके पर एमजीएम पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है.शव के बारे में लोगों का कहना है कि काला पड़ गया है. आशंका व्यक्त की गई है 4-5 दिनों पुरानी लाश है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रांची – टाटा मार्ग पर दो अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 की मौत

Image
रांची टाटा मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों एवं एक व्यक्ति की मौत हो गई । पुलिस दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाम होने के कारण दशमफाल पुलिस पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की सुबह भेजेंगे। जानकारी के अनुसार रविवार सोमवार की मध्य रात्रि में बुंडू थाना क्षेत्र के एन एच 33 पर आईबी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तुंजु ,बुंडू निवासी राहुल मुंडा (उम्र 18 वर्ष) एवं ताऊ, बुंडू निवासी निर्मल मुंडा (उम्र 20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों एवं बुंडू पुलिस के सहयोग से बुंडू अनुमंडलिय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रांची में पढ़ रहे दोनों युवक रविवार को अपने घर बुंडू आए थे । रविवार के शाम मोटरसाइकिल से टोल प्लाजा गेट,बुंडू चाय पीने के लिए निकले थे । दोनों युवकों के गांव में शोक व्याप्त है। इधर सोमवार की दोपहर दशमफाल थाना क्षेत्र के तैमारा यात्री सेड के समीप बनसा ,बोकारो निवासी प्रकाश कुमार ने अपने टीवीएस मोटरसाइकिल (नं. जे एच 01ई एल/89 14) से रोड के डिवाइडर को मारकर बोर्ड लगे ...

कोलकाता बिरयानी में हुई लूट में तीन गिरफ्तार, रुपये व मोबाइल फोन जब्त

Image
साकची गोलचक्कर के पास कोलकाता बिरयानी के संचालक को 17 नवम्बर की रात पिस्तौल की बट से मारकर जख्मी करने व 45 हजार रुपये लूट लिये जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी सुभाष चन्द्र जाट व डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन कर अपराधियों की पहचान करायी, जिसके आधार पर तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी. गिरफ्तार किया गया दतला चाँद उर्फ मो० चाँद उर्फ मो० नईम उम्र करीब 30, निवासी पता-म०नD-28, रोड न० 14, इदगाह मैदान के सामने, मानगो का, मौ० शाकिबुल अंसारी उर्फ मो० शाकिब उन्न-19 वर्ष, अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास और मो० साजिद उर्फ अजान गुस्सी उर्फ खसखस, उम्र 26 वर्ष, रोड नं0-10 जाकिर नगर ऑल्ड पुरालिया रोड आजादनगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से घटना में उपयोग किया गया स्पलेंडर मोटरसाइकिल, तीनों अभियुक्तों का मोबाइल फोन, घटना के समय पहना हुआ अभियुक्तों का कपडा और लूट के 11000/- रुपया बरामद किये हैं. इसके अलावे घटना में प्रयोग किया गया अभियुक्त का चप्पल प्रदर्श के रुप में जब्त क...

ब्लैकमेलिंग के कारण एएसआई धर्मेंद्र ने की थी वर्षा पटेल की हत्या,सिटी एसपी ने किया खुलासा

Image
जमशेदपुर पुलिस ने बिष्टुपुर की तृषा पटेल की हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।  ब्लैकमेल करने कारण ही उसकी हत्याकी गई है। एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने ही तृषा की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया था। उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। यह जानकारी सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने दी है। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र ने पूछताछ में कहा कि तृषा उसे अक्सर रुपयों के लिए ब्लैकमेल करती थी, जिससे वह काफी परेशान रहता था। इसी से छुटकारा पाने के लिए उसने हत्या का प्लान बनाया। घटना के दिन वह तृषा को लेकर टेल्को स्थित अपने क्वार्टर पहुंचा।वहां उससे विवाद के बाद गुस्से में उसने उसका सिर दीवार पर पटक दिया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसकी मौत होने पर शव को बोरे में बंद कर तार कंपनी सीटू तालाब में फेंक दिया। तृषा के सामान को स्वर्णरेखा नदी और मोबाइल को बिष्टुपुर में झाड़ियों में फेंक दिया था। अब तक वह तृषा को 40 हजार रुपए दे चुका था। घटना को अंजाम देने से पहले ही उसने छुट्टी की अर्जी दे दी थी। उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर की रात घर से लापता तृषा पटेल उर्फ वर्षा का शव टेल्को तार कंपनी ताला...

22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Image
नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बागान में एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।नामकुम थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा।मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार देर रात की यह घटना है। जहां नामकुम थाना क्षेत्र के एक युवक ने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजन युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पटाखे की चिंगारी से कपड़े गोदाम में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद 9 घंटे बाद बुझी

Image
जुगसलाई थाना अंतर्गत सात मंदिर के निकट बरनवाल हैंडलूम के पांचवें तल्ले पर स्थित कपड़ा गोदाम में भीषण आगजनी से रविवार की रात अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। इसी दौरान गोदाम की छत पर 6 लोगों की जिंदगियां दांव पर लगी हुई थी जो फंसे हुए थे। उनको बचाया गया।इस आग पर काबू पाने में दमकल विभाग की तकरीबन आधा दर्जन गाड़ियों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद पाया। इस दौरान गोदाम में रखे लाखों के माल जलकर राख हो जाने की आशंका है। हालांकि आग से कितने का नुकसान हुआ है यह आकलन नहीं किया जा सका है। आग लगने का कारण बताया जाता है कि पास के एक विवाह समारोह में आतिशबाजी के दौरान एक चिंगारी ने कपड़े गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसे रात भर की मशक्कत के बाद बुझाने में सफलता मिली। आग की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी संदीप मीणा, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट और एडीएम विधि व्यवस्था नंदकिशोर लाल और जुगसलाई नगरपालिका के कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश यादव अग्निशमन विभाग के साथ तालमेल बनाकर आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करते दिखे। आग की जानकारी मिलते ह...

जिला प्रशासन के तुष्टीकरण नीति के विरोध में साकची गोल चक्कर पर विहिप का महाधरना

Image
विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर साकची गोल चक्कर पर मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति अपनाते हुए हिंदुओं की भावना के साथ खिलवाड़ करने का आरोप प्रशासन पर लगाते हुए महा धरना का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेता अभय सिंह ने कहा कि झारखंड में मुस्लिम तुष्टीकरण नीति अपनाकर हिन्दुओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है। लव जिहाद, गौ तस्करी में स्थानीय थानों के कुछ लोग शामिल रहते हैं। धर्म परिवर्तन भी जारी है। जबकि दुर्गा पूजा में भोग वितरण के नाम पर जिला प्रशासन ने समझौता होने के बावजूद 44 लोगों पर झूठा मामला दर्ज कराया है।कर्बला, मदरसा और इमामबाड़ा के नाम पर जमीन कब्जाने का काम जारी है। मंदिर बनने पर रोक लगा दी जाती है। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच t20 में भारत की हार और पाकिस्तान की जीत पर कतिपय देश विरोधी जाति वाले लोगों ने खुशी में धातकीडीह आजाद नगर में पटाखे छोड़े। इन पर देशद्रोह का मुकदमा दायर होना चाहिए लेकिन सरकार खामोश रही। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जाग चुका है। जिला प्रशासन अविलंब इस मुद्दे पर गंभीरता से कार्रवाई करें अन्यथा जोरदार ...

25 लाख का शौचालय,2 वर्षों से बंद,शौच के लिए महिलाएं करती हैं रात का इंतजार

Image
मानगो गोकुल नगर का शौचालय दो वर्षों से बंद पड़ा हुआ है, मानगो नगर निगम में शिकायत करते करते स्थानीय लोग थक गए हैं । पर कोई सुनवाई नहीं हुई । स्थानीय लोगों ने  बताया कि दो वर्षों से शौचालय बंद पड़ा हुआ है गोकुल नगर में रोज कमाने खाने वाले लोग अधिक रहते हैं सभी के घर में शौचालय की व्यवस्था नहीं है जिसके चलते शौच करने हेतु पहाड़ और नाले में जाना पड़ता है हम लोगों को रोज लगता है कि शौचालय आज चालू हो जाएगा लेकिन भरोसा करते करते दो वर्ष हो गए । आक्रोशित लोगों ने  बताया कि नगर निगम के अधिकारियों की कुंभकरणनीय निद्रा में सोए रहने के कारण दो वर्षों से लोगों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। जिससे इलाके में गंदगी फैल रही है जिसका दुष्परिणाम या हुआ कि आज पूरे मानगो की लोगों की नाक दिल्ली में कट गई ।लोगों  ने  कहा कि अगर एक सफ्ताह के अंदर शौचालय आम लोगों के लिए शुरू नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा । साथ ही बंद शौचालय का तस्वीर खींच कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जिन्होंने शौच मुक्त भारत का सपना देखा है उनके कार्यालय में भेज...

सरकार के फैसले से सियासत गरमायी, जेटेट से भोजपुरी, मगही, अंगिका व मैथिली को हटाये जाने पर सरयू राय सहितभाजपा ने भी जताया कड़ा एतराज

Image
झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. भोजपुरी, मैथिली, अंगिका और मगही भाषा को परीक्षा से बाहर कर दिए जाने के फैसले ने पूरे राज्य में खलबली मचा दी है. सरकार के इस फैसले का चौतरफा विरोध शुरु हो गया है. अब इन भाषाओं से जुड़े अभ्यर्थियों को दूसरी क्षेत्रीय भाषाएं चुननी होगी. जानकारी के मुताविक सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की स्वीकृति के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने संशोधित नियमावली का प्रस्ताव विधि विभाग को भेज है. विधि विभाग की मंजूरी के बाद इसे कैबिनेट को भेजा जाएगा. पूर्व की भांति 30 अंकों की जनजातीय भाषा की परीक्षा होगी। जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा क्वालिफाइंग करना आवश्यक होगा. जिन जिलों में मैथिली, मगही और अंगिका को रखा गया था, उसे समाप्त कर जनजातीय भाषाओं को ही पढ़ना अनिर्वाय होगा. आवेदन के क्रम में अभ्यर्थियों को अपने जिले और क्षेत्रीय भाषा का उल्लेख करना होगा, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों की मेधा सूची संबंधित जिलों में ही प्रकाशित की जाएगी. सरकार का यह फैसला किसी के भी समझ से परे : भाजाप सरकार की प्रमुख घटक झारख...

सरायकेला के कांड्रा में हाथी ने किसान को कुचलकर मार डाला

Image
सरायकेला-खरसांवा जिले के कांड्रा थानान्तर्गत भदवागोड़ा गांव में शनिवार को देर शाम जंगली हाथी ने 40 वर्षीय किसान विभीषण महतो को उस समय कुचलकर मार डाला, जब वे अपने खेत में अकेले धान काटने के बाद वापस लौट रहे थे. अचानक जंगल के ओट से निकलकर हाथी ने उन पर हमला बोल दिया. हाथी ने उन्हें बुरी तरह से कुचलकर मार डाला. देर शाम जब विभिषण महतो घर नहीं लौटे तो परिजनों को संदेह हुआ और वे लोग खेत की ओर गये. लेकिन अंधेरे की वजह से कुछ पता नहीं चल पाया. रविवार की सुबह खेत की ओर गये लोगों ने धान के खेत में विभिषण के शव को देखा और घटना की जानकारी मुखिया को दी. आसपास हाथी के पैर के निशान पाये गये हैं.बाद में सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग की टीम भी पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. वन विभाग की ओर मृतक के परिजनों को मुआवजे की राशि दी जायेगी ।  

गरमनाला रोड में देर रात हुये सड़क हादसे में आदित्यपुर के युवक की मौत

Image
साकची थाना क्षेत्र के गरमनाला मुख्यमार्ग पर राजेन्द्र विद्यालय के पास शनिवार को देर रात शादी समारोह में शामिल होकर वाइक से वापस घर लौट रहे आदित्यपुर 2, रोड नंबर 15 निवासी गौरीशंकर सिंह उर्फ बंटी (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पॉकेट से मिले आधारकार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गयी और उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दी गयी. उसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. जानकारी के मुताविक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी है. सूचना मिलते ही साकची पुलिस की गश्ती जीप मौके पर पहुंची और युवक को एमजीएम अस्पताल लायी, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने शव को आज पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. मृतक शादी-शुदा था. घर में पत्नी और दो बच्चों के अलावा भरा-पूरा परिवार है. साकची पुलिस घटना की जानकारी के लिये सीसीटीवी कैमरा खंगाल कर रही है।

आज नौसेना में शामिल हो गया युद्धपोत INS विशाखापट्टनम

Image
मिसाइलों और पनडुब्बी रोधी रॉकेटों से लैस स्वदेश में निर्मित ‘स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक विशाखापट्टनम’ रविवार को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हो गया। इसे देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई डॉकयार्ड में कमीशन समारोह में भाग लेकर नौसेना को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भरतीय नौसेना द्वारा आयोजित कमीशनिंग में आकर खुशी हो रही है। डिफेंस सेक्टर में हम आत्म निर्भरता की तरफ आगे बढ़ रहे हैं! ये वॉरशिप आधुनिकतम तकनीकी से युक्त है. इसमें प्रयोग किए गए सिस्टम सिर्फ आज नहीं बल्कि भविष्य की जरूरतों को भी पूरा करेगा! डिज़ाइन के मामले में 100 फीसदी स्वदेसी है। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘मुझे बताया बताया गया कि 163 मीटर लंबा यह शिप, शक्तिशाली कोलकाता श्रेणी विध्वंसक का टेक्नोलॉजी अपग्रेड है और यह आधुनिकतम तकनीकों से युक्त है। अत्याधुनिक सेंसर पैकेज और हथियारों के साथ यह दुनिया के सबसे तकनीकी रूप से उन्नत निर्देशित मिसाइल विध्वंसक में से एक होगा। इसमें प्रयोग किए गए सिस्टम फीचर्स न केवल आज की, बल्कि भविष्य की जरूरतों पर भी खरे उतरने वाले हैं। इसकी कमीशनिंग, हमें हमारे प्राचीन, और ...

पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, एक नक्सली घायल, अस्पताल में भर्ती

Image
रातू थाना क्षेत्र में में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ की खबर है। इस मुठभेड़ में पहले पुलिस को देखते ही नक्सली के द्वारा गोली चलाई गई है उसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें पुलिस की गोली से एक से नक्सली के घायल होने की खबर आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल नक्सली का नाम छोटू लोहरा बताया जा रहा है। जो लोहरदगा निवासी बताया जा रहा है। जिसका इलाज पुलिस के द्वारा रातू थाना क्षेत्र के मखमंदरो अस्पताल में जारी है

भारत बंद के दौरान नक्सलियों ने रेल पटरियों को उड़ाया, रेल आवागमन प्रभावित

Image
नक्सली प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए नक्सलियों के द्वारा 20 नवंबर को आहूत बंद के पूर्व रात ही नक्सलियों ने सॉफ्ट टारगेट रेल पटरी ओ को निशाना बनाकर अपनी मौजूदगी का एहसास व विरोध कराने की कोशिश की है। शुक्रवार की रात हावड़ा मुंबई रेल मार्ग पर चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत लोटा पहाड़ और सोनुवा रेलखंड के बीच अप लाइन पर लैंडमाइन लगाकर रेल पटरी उड़ा दी। जिससे ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी इमरजेंसी वैन फोर्स के साथ राहत और बचाव कार्य टीम लेकर पहुंच गए हैं पटरियों की मरम्मत ई का कार्य जारी रहने की खबर है। दूसरी ओर प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात लातेहार-टोरी रेल खंड पर रिचुगुटा-डेमू स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक को केन बम सै उड़ा दिया। जिसके मां बाद उक्त मार्ग पर जा रही डीजल लोकोमोटिव बेपटरी हो गई। अप और डाउन दोनों रेलवे ट्रैक को पर आवागमन प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द करने की खबर है वहीं कई के मार्ग में बदलाव किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरवाडीह-गोमो ड...

रेलवे ट्रैक पर मिला एक व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

Image
परसुडीह थाना अंतर्गत सालगाझड़ी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस बात की सूचना मिलते ही टाटानगर रेल पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त करने में लग गई है। शिनाख्त करने के लिए परसुडीह पुलिस को भी बुलाया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल तो उसकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

जुगसलाई के एक दुकान में एक सप्ताह के अंदर चोरी की दूसरी घटना, पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश

Image
जुगसलाई बाटा चौक स्थित रवि टॉयज दुकान में बीती रात छत का टीना काटकर अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया. दुकान के अंदर घुसे चोरों ने कैश काउंटर का लॉक तोड़कर ₹5000 नकद और करीब उतने ही मूल्य के खिलौनों की चोरी की. और भी कुछ सामान उठाकर ले गए. करीब एक सप्ताह पहले भी चोरों ने रवि टॉयज में चोरी के अलावे तीन-चार दुकानों में चोरी की थी और नकद समेत खिलौने चोरी कर ले गये थे. शुक्रवार की सुबह मालिक रवीन्द्र सिंह भाटिया ने दुकान खोला तो पाया कि अंदर का सामान बिखरा है. छत का टिना काट दिया गया है. कैश काउंटर तोड़कर उसमें रखा पांच हजार रुपये भी चोरी कर लिये गये थे. घटना की खबर पूरे दुकानदारों के बीच फैल गयी. दुकानदार जमा हो गये और पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने पर दुकानदारों ने अपनी नाराजगी दिखायी और कहा कि एक सप्ताह पहले चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का कोई परिणाम सामने नहीं आया. दुकानदार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे थे. रवि टॉयज दुकान के मालिक रविंद्र सिंह भाटिया ने बताया की चौक बाजार स्थित उनके दुकान से सटे तीन दुकानों में अब तक चोरी की घटन...

बर्षा पटेल हत्याकांड मामले में दरोगा धर्मेन्द्र सिंह से वरीय अधिकारियों ने की पूछताछ, अंतिम लोकेशन धर्मेन्द्र कुमार के साथ वर्षा का, पूर्व प्रेमी जिम्मी भी थाना लाया गया, गला दबाकर हत्या किये जाने की रिपोर्ट

Image
टेल्को थाना क्षेत्र के सीटू तालाब किनारे बोरे में मिली बिष्टुपुर साउथ पार्क की महिला वर्षा पटेल उर्फ तृषा पटेल की हत्या का मामला खुलासे के करीब पहुंचा. पुलिस ने वर्षा के प्रेमी और साकची थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को पूछताछ के लिए थाने पर बैठा लिया है. उससे गंभीरता से पूछताछ की जा रही है. वर्षा के कॉल डिटेल से इस बात की पुष्टि हो रही है कि अंतिम बार उसका लोकेशन एसआई धर्मेंद्र सिंह के साथ ही पाया गया है. इसके अलावा पुलिस ने उसके एक कथित प्रेमी जिमी को भी हिरासत में लिया है. जानकारी में बताया गया है कि 12 नवंबर की रात वर्षा पटेल अंतिम बार पुलिस सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह के साथ गाड़ी पर देखी गई है. 12 नवंबर को रात अंतिम बार वह घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपने सहेली के घर जा रही है. उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी. अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि लव ट्रायंगल के ही कारण उसकी हत्या की गई है. लड़की के कॉल डिटेल से यह भी बात सामने आई है कि उसका पुलिस सब इंस्पेक्टर से कई बार बातचीत हुई है. अंतिम बार उसके मोबाइल का लोकेशन साकची में बताया गया है. पुलिस के मुता...

लोकतंत्र की जीत हुई है - बन्ना गुप्ता

Image
700 से ज्यादा किसानों की हत्या करने वाली मोदी सरकार ने भारी जनआक्रोश के कारण आगामी चुनावों को देखते हुए ये निर्णय लिया हैं जिसने साबित किया हैं कि तीनों काले कानून सिर्फ प्रधानमंत्री जी के उद्योगपति मित्रों को खुश करने के लिए लाए गए थे और ये किसानों को गुलामी की ओर ले जाने वाला षडयंत्र था जिसे असफल किया गया हैं। आश्चर्यजनक हैं कि प्रधानमंत्री जी ने एमएसपी पर कुछ नहीं कहा, इस आंदोलन में शहीद हुए किसानों के लिए कुछ नहीं कहा, आंदोलन से हुए नुकसान के लिए अन्नदाताओं और आम जनता को हुए तकलीफों के लिए कुछ नहीं कहा।देश के किसानों की आय दुगुनी कैसे दुगुनी हो इस पर कुछ नहीं कहा?किसानों की हत्या के लिए जिम्मेदार होने पर भी क्यों स्वीकार नहीं किया?तीनों काले कानून के लिए जो देश की संसद का बहुमूल्य वक्त और पैसा बर्बाद किया हैं इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं? देश के प्रधानमंत्री के जुमलेबाजी और झूठ फरेब की राजनीति का परिणाम हैं कि देश की जनता के साथ ही देश के किसानों को भी प्रधानमंत्री जी पर भरोसा नहीं रहा हैं इसलिए तो प्रधानमंत्री जी के घोषणा के बाद भी किसान संगठनों ने कहा कि आंदोलन तब तक खत...

काले -जादू और अंधविश्‍वास के चलते सगी ताई ने दे डाली मासूम की बलि, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Image
उत्तर प्रदेश के मुण्डाली क्षेत्र में 7 नवंबर को हुई 5 साल के बच्चे की हत्या मामले में पुलिस ने कर दिया है खुलासा। काले -जादू और अंधविश्वास के चलते 5 साल के मासूम बच्चे की ताई ने अपने 14 साल के बेटे के साथ मिल कर मासूम की बलि दे डाली है।पुलिस ने मृतक बच्चे की ताई और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई दंराती भी मिली है।जानकारी के अनुसार पुलिस की पूछताछ में सामने आया है की मृतक बच्चे की ताई के 8 बच्चे जन्म लेने के बाद ही मर चुके हैं। इसके अलावा जो दो बेटे ही जीवित हैं वह भी हर वक़्त बीमार रहते हैं। ऐसे में उसको किसी बाबा ने बताया था कि यदि वह किसी बच्चे की बलि दे देती है, तो बचे हुए दोनों बेटे कभी बीमार नहीं रहेंगे। पुलिस ने ये भी बताया कि थाना मुण्डाली क्षेत्र के ग्राम सिसौली में 7 नवंबर 2021 को वीर सिंह ने सूचना दी की उसका 5 साल बेटा बुद्धू उर्फ भानुप्रताप दोपहर 02.00 बजे दिन से घर से लापता है। इस सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा लिखकर बच्चे को ढूंढना शुरू कर दिया। 8 नवंबर 2021 को यानी अगले दिन 5 साल के मासूम का शव वीर सिंह के बड़े भाई...

तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान पर विधायक सरयू राय ने कहा पीएम का व्यक्तित्व

Image
तीन कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वापस लिए जाने के ऐलान करने पर विधायक सरयू राय ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया देते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि विलंब से उठाए गए सही कदम के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद। उन्होंने इस कदम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व के लचीलापन का प्रमाण बताया। बता दें कि लगभग साल भर से तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान बैठे हुए थे। आंदोलन लंबा खींचा चला रहा था। इसी बीच कार्तिक पूर्णिमा, प्रकाश पर्व और देव दीपावली के पावन मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर सबको चौका दिया है। उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान उक्त घोषणा की है। बहरहाल किसान आंदोलन वाले इसे अपने आंदोलन की जीत बता रहे हैं। वहीं चर्चा यह है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लिया है। जबकि प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान करने और किसानों से अपने घर लौटने और नया स...

पीएम ने तीनों कृषि कानून वापस लेने का किया एलान,किसानो से आंदोलन समाप्त करने की अपील।

Image
प्रधानमंत्री ने तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। राष्ट्र के नाम संबोधन में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री ने उक्त तीनों कानूनों को वापस लेने की घोषणा की। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपना आंदोलन अब समाप्त करें। किसानों से घर लौटने की उन्होंने अपील की है। बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर पिछले लगभग 1 साल से किसान आंदोलन पर बैठे हुए थे। कई मार्गो को अवरुद्ध कर रखा था। जिससे अब आम जनता को राहत मिलने की खबर है। वहीं किसान आंदोलन के नाम पर आंदोलनजीवियों की दुकान पर ताले लगने की उम्मीद है।

आपका अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पोटका में एक दिवसीय शिविर का किया गया आयोजन

Image
झारखंड सरकार के दो साल का कार्यकाल पुरा होने के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से शुरू किये गये आपका अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पोटका प्रखंड के रसुनचोपा पंचायत मे एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे प्रखंड के सभी विभाग की ओर से स्टॉल लगाया गया, जहां लाभ लेने के लिए काफी संख्या मे लोगों की भीड़ उमड़ी । शिविर मे मुख्य अतिथि के रूप मे पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे । इस दौरान स्थानीय जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, सीओ इम्जियाज अहमद, बीडीओ महेंद्र रविदास, पंचायत समिति सदस्य सिमती सरदार, आदिवासी पारंपरिक व्यवस्था से जुड़े हल्दीपोखर तरफ पारगाना सुशील हांसदा ग्राम प्रधान शशोधर हांसदा आदि उपस्थित थे । मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड जन-जन तक सरकारी योनजाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार के दो साल पुरा होने के उपलक्ष्य मे आपका अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किये है, जो 28 दिसंबर तक विभिन्न पंचायत मे चलेगा । उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य मे एैसे अनेक कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किये है, जिसक...

सीएमएस कलेक्शन एजेंट जितेंद्र सिंह से लूट और गोली मारने के मामले का पर्दाफाश, दो धराए

Image
सीएमएस कलेक्शन एजेंट जितेंद्र सिंह को बाइक सवार अपराधियों ने लूट में असफल होने पर गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र संत मैरी स्कूल के पास 15 नवंबर की शाम घटी थी। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो अपराधियों को धर दबोचा और मामले का भंडाफोड़ कर दिया है। गुरुवार को एसएसपी मामले का खुलासा करते हुए पत्रकारों के समक्ष बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र हलुदबनी पेट्रोल पंप के पास रहने वाला राजीव शर्मा उर्फ लल्लू और कदमा भाटिया बस्ती गोस्वामी पथ का रहने वाला राम सुंदर शर्मा के रूप में हुई है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रामसुंदर पहले भी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है उसके खिलाफ साकची और बिष्टुपुर में मामले दर्ज हैं। बता दें कि कलेक्शन एजेंट से लूटपाट में असफल अपराधियों ने उनके पैर में गोली मार दी थी। जबकि हौसला दिखाते हुए अपने को बचाते हुए घायल अवस्था में ही जितेंद्र सिंह ने उन पर पथराव कर पास के ही एक ऑफिस में छुप कर अपनी जान बचाई थी। जबकि लोक मूकदर्शक बने थे। घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में ...

रिश्तेदार के यहां पार्टी मनाने गया युवक घर नहीं लौटा,सुबह मिली लाश, मचा हड़कंप

Image
गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार की सुबह लोगों ने शव को देखा जिसके बाद यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है। मृतक की पहचान लक्ष्मण टुडू के रूप में हुई है। जो पास के केडिया बस्ती का निवासी बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची उसकी भाभी का कहना है कि मृतक बुधवार की शाम मामी के घर पार्टी मनाने की बात कह कर गया था लेकिन नहीं लौटा। सुबह लाश मिलने की खबर मिली।

एनटीटीएस की छात्रा से छिनतई करने वाला अपराधी गिरफ्तार,लूटा गया मोबाइल फोन बरामद।

Image
बर्मामाइंस पुलिस की एक टीम ने एनटीटीएस की छात्रा से 13 अगस्त 2021 को लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस सिलसिले में अपराधिक चरित्र के युवक अभिषेक कुमार उर्फ अजीत को गिरफ्तार किया है. वह बर्मामाइंस कैलाशनगर का रहने वाला है. हालांकि वह वर्तमान में शंकोसाइ रोड नम्बर-5 में रहता है. बर्मामाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजू ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की और उसके पास से लूटा गया ग्लैक्सी कम्पनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया. उसके खिलाफ पहले से भी चोरी व छिनतई के मामले दर्ज हैं. बर्मामाइन्स मेन रोड हरिजन बस्ती से मोटरसाईकिल चोरी करने,   बर्मामाइन्स मिल्स एण्ड गोदाम एरिया में मन्टु शर्मा उर्फ संदीप शर्मा के घर में घूस कर इनके द्वारा जेवर की चोरी करने, बर्मामाइन्स हरिजन बस्ती लक्ष्मण बेहरा के घर के सामने से स्कूटी चोरी करने और कैलाश नगर टाटा फाउण्ड्री शिवनगर से मोटरसाईकिल चोरी कांड में इसके विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया गया है।

तार कंपनी तालाब के पास झोले में मिली लाश बिष्टुपुर की वर्षा की,छठ से थी लापता

Image
टेल्को थाना अंतर्गत गुरुद्वारा के पास तालाब के बगल में झोले में मिली लाश की शिनाख्त हो गई है। मृतका की पहचान उसकी बहन जया ने तृषा पटेल उर्फ वर्षा के रूप में की है। बिष्टुपुर साउथ पार्क की रहने वाली वर्षा छठ के दूसरे दिन से लापता थी। उसकी बहन जया का कहना है कि छठ पूजा के दूसरे दिन 12 नवंबर को सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी उसके बाद से घर नहीं लौटी। उस रात घर नहीं लौटने पर उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया गया है लेकिन कई बार रिंग होने के बाद फिर मोबाइल बंद पाया गया। उसके बाद उन लोगों ने सोचा कि वह अपने आप आ जाएगी। नहीं आने पर 16 नवंबर को पुलिस को मौखिक रूप से सूचित किया है। गुरुवार को पुलिस ने लाश मिलने की खबर दी। उसके बाद उसके सोने के चेन और कड़े से उसकी पहचान की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की बहन जया का कहना है कि वह शादी शुदा थी। कदमा निवासी विशाल मेहता के साथ उसका विवाह हुआ था लेकिन वे लोग दहेज की मांग कर रहे थे इसलिए वे लोग बहन को घर ले आए। उसके बाद एक लड़के के संपर्क में आए वह एक लड़के के संपर्क में आई। उसके साथ भी रह रही थी। इसी दरमियान बिष्टुपुर के प...

मानगो में शराब के नशे में धुत अधेड़ फांसी लगाकर की आत्महत्या

Image
मानगो थाना अंतर्गत मुंशी मोहल्ला मकान नंबर 66 ए निवासी रमेश कुमार सिंह 43 वर्षीय ने बीती रात शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उसके पिता का नाम राम नगीना सिंह है. पुलिस के मुताबिक मृतक रमेश कुमार सिंह शराब का आदी था. हमेशा शराब पीकर घर आता और बाद विवाद करता था. तीन चार साल पहले नशा की वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई. उसके बाद से वह अकेले अपने भाइयों के साथ रहता था. मंगलवार को भी देर रात शराब के नशे में घर आया और अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा और रस्सी काट कर फंदे से उतारा गया. उसे इलाज के लिये एमजीएम हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरें ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दिल्ली में सभी विभागों में वर्क फ्रॉम होम का नियम लागू और सभी स्कूलों, कॉलेजों अगले आदेश तक बंद

Image
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कहा है कि 21 नवंबर तक सबी सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के आने की मनाही होगी और सभी कर्मचारी घर से काम अर्थात वर्क फ्रॉम होम करेंगे। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यह बयान दिया है। गोपाल राय ने यह भी कहा है कि 21 नवंबर तक दिल्ली में भवन निर्माण और गिराने के काम पर भी रोक रहेगी।  सरकारी दफ्तरों के साथ ही दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों और पुस्तकालयों को अगले आदेश तक बंद रखने का भी फैसला सुनाया है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फेंका ग्रेनेड, हमले में सीआरपीएफ के 2 जवान और 2 स्थानीय नागरिक घायल

Image
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों ने सीआरपीएफ की टीम पर हमला कर दिया है, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं!इस हमले में दो आम नागरिक भी घायल हो गए हैं। चारों घायलों को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि आतंकियों ने सीआरपीएफ की टीम पर ग्रेनेड से हमला किया है, जिसकी चपेट में सीआरपीएफ के दो जवानों सहित एक आम नागरिक भी आ गया! ये हमला आज (बुधवारको) सुबह करीब 11 बजे हुआ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है! आतंकियों की तलाश जारी है। आतंकियों ने ग्रेनेड से बारामूला के पट्टन इलाके में सीआरपीएफ की टीम पर हमला किया। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में शांति और तेजी से हो रहे विकास से आतंकी बौखलाए हुए हैं इसीलिए वो इस तरह का हमला करके शांति भंग करना चाहते हैं।

पुत्र ने की पिता को हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Image
जादूगोड़ा में रिश्ते का कत्ल कर दिया गया है. जादूगोड़ा के ग्राम भाटिन टोला फटनाडुंगरी का रहने वाला कान्हू टुड्‌डू बुधवार की सुबह जादूगोड़ा थाना आकर बताया कि उसने अपने पिता जगत टुड्‌डू 71 वर्ष की मंगलवार की रात कुदाव एवं दाउली से काटकर हत्या कर दिया है. इस सूचना के सत्यापन के पश्चात् वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया एवं सूचक हत्यारे को साथ लेकर घटनास्थल ग्राम भाटिन, टोला फटनाडुंगरी पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर एक वृद्ध व्यक्ति की लाश लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ पाया गया. वह सूचक कान्हू टुड्‌डू के पिता जगत टुड्‌डू की लाश थी. शव को तत्काल कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हेतू अनुमण्डलीय अस्पताल घाटशिला भेजा गया. घटनास्थल पर मृतक की पत्नी मालती दुडू का बयान अंकित किया गया. अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और हत्या में प्रयुक्त प्रदर्श कुदाल एवं दाऊली को विधिवत् जप्त किया गया है। मालती टुडू के बयान पर जादूगोड़ा थाना कांड सं०- 62/2021, दिनांक 17 नवम्बर 2021, धारा 302 भाद०वि० दर्ज किया गया है. अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों...

झामुमो ने किया टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा कॉमिंस, नुवामुंडी व घाटकुरी खदान का गेट पर जाम

Image
अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुबह 11 बजे झंडा, बैनर के साथ टाटा स्टील का जेनरल ऑफस गेट, टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस गेट पर पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया. उसके बाद धरणा पर बैठ गये. जेएमएम के कार्यकर्ता जमशेदपुर से टाटा कमिंस का कार्यालय महाराष्ट्र ले जाने का विरोध कर रहे हैं. वहीं धरना प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुलिस की तैनाती कर दी गई थी. ताकि विधि व्यवस्था में खलल न पड़े. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक पत्र झारखंड सरकार को भेजा गया, जिसमें बताया गया था कि टाटा कॉमिंस के पैन कार्ड का एड्रेस अब महाराष्ट्र के पुणे में कर दिया गया है. परिवर्तित पता से झारखंड सरकार को कोई आपत्ति है या नहीं है. उसके बाद यह खबर सुर्खियों में आयी और इसका विरोध शुरु हो गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस पर कड़ा एतराज जताया. वैसे इस बात की चर्चा है कि वर्ष 2016 में ही टाटा कमिंस का कार्यालय पुणे शिफ्ट हो चुका है.  नोवामुंडी और घाटकुरी लांग प्रोडक्ट कंपनी के गेट को भी झामुमो ने किया जाम  दूसरी ओ...

साकची के बिरियानी हाउस में पिस्तौल की नोक पर 45 हजार की लूट, संचालक को जख्मी किया

Image
साकची थाना अंतर्गत टैंक रोड स्थित कोलकाता अलीशान बिरियानी हाउस में मंगलवार की रात 11:00 बजे हथियारबंद अपराधियों ने दुकान संचालक अली अकबर को पिस्टल सटाकर कैश काउंटर से ₹45000 लूट लिये. विरोध करने पर अपराधियों ने स्टाफ पर पिस्टल तानी और बट से मारकर जख्मी कर दिया. उसके बाद अपराधकर्मी हल्ला न करने पर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गये. घटना की सूचना अली अकबर ने साकची पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. वैसे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की तस्वीर और उनकी हरकत कैद हो गई है. पुलिस के मुताबिक अपराधियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. बहुत जल्द उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी. घटना के संबंध में संचालक अली अकबर ने पुलिस को बताया कि दुकान का काम बंद हो गया था. दुकान बंद करने के पहले वे अपना हिसाब किताब कर रहे थे. तभी पीछे की ओर से बाइक से दो युवक आए और एगरोल की मांग की. अली अकबर ने उन्हें बताया कि दुकान का काम बंद हो चूका है. उसके बाद अपराधकर्मी जबरन दुकान के अंदर घुस गए और अली अकबर को पिस्टल सटाई. अली अकबर ने हाथ से पिस्टल पकड़ लिया तो अपराधियों...

पुलिस ने ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाली एक लड़की को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Image
झारखण्ड की राजधानी राँची में सुखदेव नगर थान की पुलिस ने ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाली एक लड़की को गिरफ्तार की है।गिरफ्तार लड़की का नाम ज्योति कुमारी है।बताया गया कि गिरफ्तार ज्योति दिल्ली में मॉडलिंग करती थी और राँची में ब्राउन शुगर की सप्लाई करती थी। बताया जा रहा है कि एसएसपी को सूचना मिली थी कि एक युवती ब्राउन शुगर तस्करी करती है।सूचना के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने ज्योति कुमारी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

महाराष्ट्र में 16 साल की नाबालिग लड़की से 400 बार रेप, पुलिस वालों ने भी लूटी इज्जत

Image
महाराष्ट्र में 16 साल की नाबालिक किशोरी से रेप की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनने के बाद किसी का भी सिर शर्म से झूक जाएगा। यहां किशोरी को एक दो नहीं बल्कि पूरे 400 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस के हाथ पांव भी फूल गए. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिले के पुुलिस कप्तान ने कहा है कि मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हे बख्शा नहीं जाएगा। मामला बीड जिले का बताया जा रहा है। जहां के एसपी राजा रामस्वामी ने पीड़िता के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 साल की लड़की के साथ 6 महीने में 400 से अधिक लोगों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता से दुष्कर्म करनेवालों में कुछ पुलिसवाले भी शामिल हैं, जिनके पास पीड़िता मदद की गुहार लगाने के लिए पहुंची थी। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की मां का लगभग दो साल पहले निधन हो गया था, जिसके बाद उसके पिता ने उसकी शादी (Child Marriage) जबरन एक आदमी से करा दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि...

भोग वितरण मामले में अभय सिंह व 7 पर नामजद, 40 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज होगा आंदोलन

Image
जमशेदपुर:भाजपा नेता सह ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गापूजा कमेटी के मुख्य संरक्षक अभय सिंह और 7 नामजद व 40 अज्ञात लोगों पर कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला साक्षी थाने में तत्कालीन मजिस्ट्रेट राज कुमार मंडल की ओर से 2 नवंबर को दर्ज कराए गए हैं। इस मामले के खिलाफ प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन विगत दुर्गापूजा में हुए भोग वितरण को लेकर बदले की भावना में उतर गई है। समझौता होने के बाद अब बदले की भावना से भोग वितरण को गलत तरीके से करने की दुहाई देते हुए एक मुकदमा दायर किया गया है जो हिंदू धर्म पर हमला हिंदू संस्कृति संस्कार के पीठ में छुरा घोपने की तैयारी है जिला प्रशासन और उसकी सरकार कर रही है।मंत्री बन्ना गुप्ता के इशारे पर यह कार्रवाई की गई है, जिसके खिलाफ वे गुरुवार को आंदोलन की घोषणा करेंगे। बता दें कि दुर्गापूजा की महाअष्टमी के दिन काशीडीह पूजा पंडाल के पास स्थित शिव मंदिर से भोग वितरण जारी था। इस सूचना के आधार पर उपायुक्त सूरज कुमार मौके पर पहुंचे और भोग वितरण रुकवा दिया था। जिसके बाद उपायुक्त और अभय सिंह के...

मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी, जेसीबी छतिग्रस्त,राहत, बचाव कार्य जारी,दोषियों पर कार्रवाई तय

Image
पाकुड़ रेलवे साइडिंग माल पहाड़ी में एक मालगाड़ी के तीन बोगी बेपटरी होने की खबर है। इस दुर्घटना में मालगाड़ी पर पत्थर लोड करा रहा एक जेसीबी मशीन भी उसकी चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि उसका चालक बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अफसर और रेल सुरक्षा बल मौके पर पहुंची राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जाता है कि जेसीबी सही लाइन में नहीं थी। जिसके कारण उक्त घटना घटी। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

प्रेम विवाद में एक युवती ने खाई ज़हर,रिम्स ले जाने के दौरान हुई मौत

Image
राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में हुए विवाद के दौरान पार्क से निकल कर 18 वर्षीय एक युवती ने बीच सड़क पर जहर खा ली. जिससे युवती की संदेहास्पद मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर रातू थाना की पुलिस ने गंभीर स्थित में रिम्स लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  जानकारी के अनुसार पार्क के सामने सड़क पर युवती और दो युवक आपस में किसी बात को लेकर बहस कर रहे थे. इसी बीच युवती किनारे जाकर अपने पास रखे जहर को निकालकर खा ली. कुछ देर बार वह सड़क पर गिर गयी तथा दोनों युवक फरार हो गए. युवती के गिरने से उसके मुंह से झाग निकलने लगा तो लोगो ने उसे उठाकर सीएचसी रातू भेज दिया जहां से उसे रिम्स भेज दिया गया. रिम्स पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आशंका व्यक्त कि है की प्रेम प्रसंग में युवती ने जहर खायी है। 18 वर्षीय युवती के जहर खाने की वजह से संदेहास्पद मौत मामले की जांच पुलिस कर रही है. उन दो युवकों से भी पूछताछ की जाएगी जो उस वक्त पार्क में मौजूद थे फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

हत्या का मामला आत्महत्या में बदला, आरोपी बागबेड़ा नया बस्ती से गिरफ्तार

Image
बागबेड़ा पुलिस ने नया बस्ती रोड नम्बर-3 में बीते अगस्त में महिला की फांसी लगने से हुई मौत के मामले के अनुसंधान के क्रम में पाया कि मामला हत्या ( भादवि की धारा 323/302/34) के बजाय आत्महत्या का है. उसके बाद पुलिस ने परिवर्तित धारा 306 के तहत कोर्ट में अर्जी दी और फिलहाल मामले के अभियुक्त विमल माथुर को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर उसे जेल भेज दिया गया है. घटना 12 अगस्त 2021 को हुई थी. इस सम्बंध में बागबेड़ा पुलिस ने मारपीट व हत्या का मामला दर्ज किया था. मामले का प्राथमिक अभियुक्त बिमल माथुर को बनाया गया था।

बिरसानगर के हुरलूंग व छोटाबांकी में दो देशी शराब की भटि्ठयों को आबकारी विभाग ने किया ध्वस्त।

Image
गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी पुलिस ने जिले के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग दबीस देकर अवैध शराब की दो भटि्ठयों को ध्वस्त कर दिया है. भारी मात्रा में अवैध शराब व जावा महुआ भी बरामद कर नष्ट कर दिये गये हैं. हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक मिलते ही चुलाई का काम करने वाले लोग भाग गये. विभाग के मुताविक गुप्त सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार बिरसानगर थाना अंतर्गत हुरलुंग नाला एवं एमजीएम थाना अंतर्गत छोटा बांकी में उत्पाद विभाग ने छापामारी कर 02 अवैध महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त किया. 02 अवैध महुआ शराब चुलाई कर्ताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज कर लिया गया है. भटि्ठयों के पास चुलाई के लिये रखे गये जावा महुआ:-6000 kg व महुआ शराब 200 लीटर करीब जब्त कर नष्ट किया गया।

आदिवासी जमीन पर कब्जा करने व विरोध करने पर जान मारने की धमकी की शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में कराई दर्ज

Image
मौजा उलियान, थाना नं० 1158 खाता नं0 34 एवं 1908 के सर्वे खतियान के मुताबिक पुराना प्लॉट नं0 358, 359, 360 नया प्लॉट नं० 528, खाता नं० 1217. वार्ड नं० 2. की आदिवासी जमीन पर सोनारी मेन रोड, कागलनगर निवासी सुधीर सिन्हा द्वारा कब्जा कर लिया गया है. जमीन पर कब्जा हटाने को कहने पर सुधीर सिन्हा द्वारा जान से हाथ धोने की धमकी दी जाती है. इसकी लिखित शिकायत जमीन पर दावा करने वाले उलियान मधुसूदन पथ निवासी जम्बु सिंह सरदार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग से सी गयी है. साथ ही शिकायत की कॉपी कमेटी के संयोजक स्टीफन मरांडी, झारखंड विधानसभा की विशेष जांच समिति और एसडीओ जमशेदपुर को भी भेजी गयी है और जांच कर न्याय दिलाने का अनुरोध किया गया है. अपने आवेदन में जम्बु सिंह सरदार ने बताया है कि जमीन का यह प्लॉट स्व० रतन भूमिज पिता स्व० लखन भूमिज, ग्राम उलियान, कदमा, भूमिज (आदिवासी) की है। जो सी0एन0टी0 एक्ट 5वीं अनुसूची के अन्तर्गत आता है. भारतीय संविधान की धारा अनुच्छेद 244 एवं पेशा कानून के तहत आदिवासियों की जमीन अधिग्रहण सरकार एवं निजी कम्पनी के लिये राज्यपाल के अनुमति, ग्राम सभा से पारित किय...

ड्रामेबाज़ी कर रहे है झामुमो और कांग्रेस--अनिल मोदी।

Image
भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने झामुमो द्वारा प्रस्तावित टाटा कंपनी गेट जाम ओर सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा टिस्को के खिलाफ बयानबाज़ी को विशुद्ध ड्रामेबाज़ी करार दिया है।उन्होनें कहा यह संभवत झारखंड के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि सत्ताधारी दल अपनें प्रदेश की सबसे बड़ी कंपनी के खिलाफ आधिकारिक रूप से आंदोलन कर रहे है।यह हास्यास्पद स्थिति है।एक ओर हेमंत सोरेन दिल्ली जाकर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बिजनेस मीट कर रहें है,वहीं उनकी पार्टी देश की नामचीन कंपनी के खिलाफ गेट जाम कर रही है।इससे बड़ा विरोधाभास क्या होगा।उन्होंने कहा की उद्योगों का पलायन तो व्यवस्था में खामी का प्रतिफल है।मुख्यमंत्री को व्यवस्था में सुधार औऱ ,गुड गवर्नेंस की और ध्यान देना चहिये ना कि कंपनी गेट जाम करना चहिये।उन्होनें कहा कि इसी तर्ज पर सरकार के घटक दल कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी जमकर कंपनी के खिलाफ बयानबाज़ी कर रहें है।यह बयानबाज़ी झारखंड की भोली भाली जनता के गले नहीं उतर रही है।कोरोना की द्वितीय लहर एवं जुबली पार्क प्रकरण में यही मंत्री टिस्को कंपनी के स्वयं...

सरायकेला में बड़ा चोरों का आतंक, डॉक्टर और सरकारी कर्मचारी के घर डकैती का असफल प्रयास।

Image
सरायकेला थाना क्षेत्र में चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब वे चोरी के साथ-साथ डकैती करने पर भी उतारू हो गए हैं। सोमवार की रात हेसाउड़ी की दो घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल कायम है। एक घटना सदर अस्पताल के डॉक्टर प्रदीप कुमार पति के घर में डकैती का प्रयास किया। आधा दर्जन से अधिक अपराधी छोटू मेन गेट का दरवाजा तोड़कर घुसे और उनके पुत्र सौरभ को पिस्तौल सटाकर लूटपाट शुरू कर दी है। इसी बीच डाक्टर की बेटी उठी तो उससे कान की बाली अपराधियों ने छीन ली और हो हल्ला सुन डॉक्टर जागे तो उसके साथ अपराधियों की हाथापाई हो गई। इस घटना में डॉक्टर को आंशिक रूप से चोट लगने की भी खबर है।उसके बाद पकड़े जाने के डर से अपराधी हथियार का भय दिखा कर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में लग गई है। दूसरी घटना में प्रधानमंत्री कार्यालय में काम करनेवाले एक कर्मचारी के घर से 11 आलमारियों के ताले तोड़ चोरी कर दहशत फैला दी है। दोनों घटनाओं में कितने की चपत चोरों ने लगाई है इस बात का भी पता नहीं चल पाया है। बता दें कि पिछले माह भर में सरायकेला थाना क्षेत्र में चोरी की दर्जनों घ...

धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर बीजेपी गोलमुरी मंडल ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Image
 प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के आह्वाहन पे जनजातीय गौरव दिवस के रूप में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर क्रांतिकारी वीर योद्धा, जननायक भगवान बिरसा मुंडा  की जयंती साथ ही झारखंड के 21 वें स्थापना दिवस पर गोलमुरी मंडल अध्यक्ष  अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज त्रिनाथ मंदिर, टोइलाडुगरी स्थित समुदायीक विकास भवन में उनकी पवित्र तस्वीर पर माल्यार्पण कर इन महान विभूति को नमन कर सारे वर्ग के लोगों ने आपस में मिठाई का वितरण किया। आज के इस पावन मौके पर  भाजपा के वरिष्ठ नेता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  मिथिलेश सिंह यादव ,  खेमलाल चौधरी , प्रेम सागर सिंह ,  विनोद, उत्तम चौधरी एवं अनुसूचित जनजाति के देवतुल्य कार्यकर्ता भी मौजूद थें ।