जमशेदपुर पंचायत चुनाव जिला परिषद 8 त्रिकोणीय संघर्ष में दिखा जाति समीकरण का असर
Jamshedpur : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे एवं अंतिम चरण का मतदान 27 मई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. जिला परिषद 8 सीट के लिए 3 प्रत्याशियों लक्ष्मी देवी, कविता परमार और बबीता मिश्रा में त्रिकोणीय संघर्ष है. इस त्रिकोणीय संघर्ष में जहां धनबल का जोर चला, वहीं जातिगत समीकरण पूरी तरह हावी रहा. चुनाव के शुरुआती दौर से कविता परमार एवं लक्ष्मी देवी द्वारा जहां मतदाताओ को अपना पक्ष में करने के लिए धनबल एवं प्रचार प्रसार का सहारा लिया गया.वहीं प्रत्याशी बबीता मिश्रा अपने जनसंपर्क के माध्यम से लोगो तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करती रही. कविता परमार को मिला ब़ड़े नेताओ का साथ जिला परिषद 8 की उम्मीदवार कविता परमार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय का समर्थन प्राप्त था. वहीं कविती परमार के चुनावी कार्यालय के उदघाटन मजदूर नेता राकेश्वर पांडे ने किया था.स्पष्ट है कि कविता परमार को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से ब़ड़े नेताओ का समर्थन प्राप्त हुआ.शुरुआती दौर से ही कविता परमार पूरे दमखम के साथ चुनावी दंगल में डटी रही. लोगो का समर्थन भी उन्हें मिल रहा था. वहीं उम्मीदवार लक्ष्म...