जमशेदपुर: वेलेंटाइन डे पर दिखा कोरोना का असर, पार्क और माल में नहीं दिखे प्रेमी युगल जोड़े
Jamshedpur : 14 फरवरी वैश्विक प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाने वाला वेलेंटाइन डे पर इस वर्ष भी कोरोना का असर दिखा. कोरोना संक्रमण के कारण सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण शहर के सभी पार्क बंद है. जिसके कारण पार्क पूरी तरह सुज़ेन दिखा. वहीं माल में भी प्रेमी युगल अपेक्षाकृत कम नजर आए. इस संबंध में केक एंड कॉनफेक्शनरी शॉप के मैनेजर राकेश कुमार ने बताया कि वेलेंटाइन डे के मद्देनजर हमारी तैयारी पूरी है लेकिन डिमांड नहीं के बराबर है. राकेश के अनुसार वेलेंटाइन डे पर विशेष तौर हार्ट शेप में केक डिजाइन किया गया है. वहीं चॉकलेट एवं अन्य गिफ्ट आइटम की शुरुआती रेंज 220 से 1000 रु तक है. एक सवाल के जबाब में उन्होंने बताया कि ऑनलाइन डिमांड है लेकिन लोग शॉप में आकर खरीदारी नहीं कर रहे है. वहीं ब्रनच इटलियनों के सुनील ने बताया कि कोरोना की वजग से इस बार पहले की अपेक्षा डिमांड कम है. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन डिमांड है. लोग दुकान में नहीं आना चाहते है. वही आरचीज गैलरी के संचालक किशोर वासनी ने लगातार न्यूज को बताया कि कोरोना का असर तो बाजार पर पड़...