मां की बेहतर स्वास्थ्य के लिए सामाजिक सेवा संघ एमजीएम अधीक्षक से मिला


जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के पेट में बच्चा मर जाने के बाद मां स्वस्थ रहे इसलिए उसके बेहतर इलाज हेतु सामाजिक सेवा संघ एमजीएम अस्पताल अधीक्षक अरुण कुमार से मिला। इस पहल से फिलहाल मां स्वस्थ है। उसका बेहतर इलाज जारी है।
उक्त जानकारी देते हुए सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत ने बताया कि जुगसलाई विधानसभा के गदड़ा पंचायत निवासी मिनी सरदार का बच्चा पेट में मर जाने के बाद ऑपरेशन से बच्चा निकाला गया।MGM हॉस्पिटल में एडमिट मिनी सरदार के बेहतर ईलाज के MGM अधीक्षक से बात की गई।
इस मौके पर सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत,राजकुमार महतो, भूपति सरदार,छोटे सरदार आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार