शादी का झांसा देकर महिला यौन शोषण करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल।


एक अस्पताल में कार्यरत विधवा महिला से अस्पताल के ही सुरक्षा गार्ड की दोस्ती हुई और वह शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने लगा। जब शादी की दबाव डालने लगी तो उसने शादी से इनकार कर दिया। उसके बाद महिला ने कपाली ओपी में सुरक्षा गार्ड रुपचंद्र कुंभकार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही सरायकेला सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
बताया जाता है कि महिला कपाली ओपी के तमोलिया की रहने वाली है। उसके पति की मौत हो चुकी है। सुरक्षा गार्ड के द्वारा यौन शोषण का मामला है उसने कपाली ओपी में दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शादीशुदा एक बच्चे का पिता बताया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार