कार्यपालक पदाधिकारी ने किया, मानगो नगर निगम अन्तर्गत खाद दुकानों का औचक निरीक्षण।


उपायुक्त के निदेशानुसार आज  कार्यपालक पदाधिकारी  दीपक सहाय और अंचल अधिकाारी हरीश चंद्र मुंडा के द्वारा मानगो नगर निगम अन्तर्गत  खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के दौरान दुकान का भंडार पंजी के साथ पॉश मशीन का मिलान किया गया, साथ ही दुकान का गोदाम में रखा हुआ खाद का पंजी के साथ भी मिलान किया गया। यूरिया आदि के स्टोक कि जांच की गई।
 जाँच के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही किसान को खाद उपलब्ध कराया जाए ।पदाधिकारियों द्वारा जांच के क्रम में दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर ही खाद उपलब्ध कराये,उनके खिलाफ शिकायत प्राप्त होने पर कारवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार