Posts

Showing posts from September, 2024

श्री श्री 1008 लफंटूश बाबा बने स्वंयभू पत्रकार

दोस्तो,  नमस्कार आप सब तो श्री श्री 1008 फंटूश बाबा से परिचित हैं. फंटूश बाबा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं. लेकिन जिस प्रकार धर्म के प्रचार के लिए नित नए बाबाओं का अवतरण हो रहा है. उसी क्रम में श्री श्री 1008 फंटूश बाबा के दूर के रिश्तेदार श्री श्री 1008 लफंटूश बाबा का अवतरण हुआ है. नए नवेले बाबा है तो उनके शौक भी अनोखे है. एक दिन अनायास अपने दरबार में भक्तों को बीच लफंटूश बाबा ने बाबागिरी के साथ स्वंयभू पत्रकार बनने का एलान कर दिया. अब भला भक्तों की क्या औकात की वो लफंटूश बाबा को मना कर पाए तो बेचारे भक्त भविष्य के स्वंयभू पत्रकार लफंटूश बाबा की जयघोष करने लगे. लगातार भक्तों द्वारा किए जा रहे जयघोष से लफंटूश बाबा ने मान लिया की अब तो वे पत्रकार बन ही जाएंगे. बाबा ने अपने भक्तों के बीच एलान कर दिया कि जो भक्त उनके वीडियों को लाईक, शेयर और फॉलो नहीं करेगा उसका कल्याण नहीं होगा. बाबा की कृपा से वो वंचित रह जाएगा. भक्तों ने बाबा का आदेश का पालन किया और देखते ही देखते बाबा स्वंयभू टाईप के बड़े पत्रकारों में शामिल हो गए. वैसे भी आज के दौर में पत्रकार बनना बाबा बनने से कहीं ज्यादा आसान ह...