*रामद्रोहियों पर क्यों खामोश है संघ ? धर्मेंद्र कुमार*
रामद्रोहियों पर क्यों खामोश है संघ ? धर्मेंद्र कुमार अयोध्या रामलला मंदिर में चढ़ावे की चोरी ने न केवल भक्तों की आस्था को झकझोरा है, बल्कि मंदिर प्रबंधन और उससे जुड़े संगठनों की पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राम मंदिर केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। जब चढ़ावे की चोरी होती है और प्रबंधन पर सवाल उठते हैं, तो यह सीधे-सीधे भक्तों की भावनाओं पर हमला है। संघ और सरकार की चुप्पी इस हमले को और गहरा करती है। आस्था की रक्षा केवल नारों से नहीं, बल्कि पारदर्शी व्यवस्था से होती है।इस पूरे मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की रहस्यमयी चुप्पी का राज क्या है ? यह देश का प्रत्येक हिंदू जानना चाहता है। जबकि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बंसल सहित ज्यादातर सदस्य संघ से जुड़े हुए बताए जाते हैं। ऐसे में संगठन का मौन व्रत धारण करना यह इस बात का संकेत है कि कहीं न कहीं ट्रस्ट के सदस्यों को संरक्षण का कवच उपलब्ध कराया जा रहा है। चोरी पर चुप क्यों संघ? सं...