सुवर्णरेखा में बहती महिला को लोगों ने तैरकर निकाला, डॉक्टरों ने महिला को खतरे से बाहर।

साकची हाथीघोड़ा मंदिर के पास बुधवार को स्वर्णरेखा नदी में एक अधेड़ उम्र की महिला को बहता देख मौके पर मौजूद लोगों ने दिलेरी दिखायी और नदी में कूद कर महिला को निकाल लिया। लोगों ने नदी में तैरकर धार के साथ बह रही महिला को छानकर निकालने में सफलता पायी. जिससे महिला की जान बच गयी है। हालांकि हालत गम्भीर है, लेकिन एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार महिला खतरे से बाहर है और वह बातचीत भी कर रही है। गोलमुरी टाटा लाइन की रहनेवाली 50 वर्षीय इस महिला का नाम पूर्णिमा प्रमाणिक है। होश सम्भालने के बाद महिला ने अपना व अपने पति का नाम भी बताया है। उसने अपने पति का मोबाइल नम्बर भी बताया. जिसके बाद उसके पति से सम्पर्क कर घटना की जानकारी दी गयी है। महिला के पति गोपाल प्रमाणिक ऑटो चालक है. गोपाल प्रमाणिक का कहना है कि वह खुद ही पत्नी को लखी पूजा में स्नान-ध्यान के लिए टेम्पो से घाट पर छोड़कर वापस लौटा था। जिसके बाद उसे इस घटना की जानकारी पुलिस ने फोन कर दी। दरअसल स्नान के दौरान पूर्णिमा प्रमाणिक नदी में फिसल गई और नदी की धार के साथ बहने लगी. गांधी घाट के पास लोगों ने उसे नदी में बहते देखा और स्थानीय लोगों की मदद से उसे नदी से निकाला गया।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार