Posts

Showing posts from November, 2023

वेतन भुगतान की माँग को लेकर झामुमो ने किया टाटा पावर गेट पर प्रदर्शन

Image
जमशेदपुर। टाटा पावर कंपनी की अनुसंगी इकाई टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के ठेकेदार एलाईज इंजीनियरिंग के अधीन कार्यरत मजदूरों का,सप्लायरो का और ड्राइवर का वेतन भुगतान और फूल एंड फाईनल सेटलमेंट की मांग को लेकर मंगलवार को झामुमो और सामाजिक सेवा संघ के मजदूर नेताओं के द्वारा टाटा पावर कंपनी गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के एचआर हेड समीरण करण और मजदूर नेताओ के बीच वार्ता हुई। समीरण करण ने मजदूर प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया की सभी का पेमेंट 4 दिसंबर तक हो जाएगा और फाइनल सेटलमेंट की प्रक्रिया पूरी कर 10 दिसंबर तक उनका भी पेमेंट कर दिया जाएगा। वहीं नेताओं ने कहा कि 10 दिसंबर तक फाइनल सेटलमेंट की भुगतान नहीं होने पर 11 दिसंबर को मजदूरों के साथ कंपनी गेट पर टी पी एल के मजदूरों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। आज के विरोध प्रदर्शन मे झामुमो जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, मजदूर नेता सह सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष राजेश सामंत, मुखिया शिवलाल लोहरा, भूपति सरदार, छोटे सरदार, राकेश कुमार सिंह, मन्नू श्रीवास्तव, राजू कुमार,नरेंद्र सिंह, रत्नेश्वर राय, धर्मेंद्र यादव,जोगिंदर ...

प्रकाशोत्सव के लिए अखंड पाठ आरम्भ,स्त्री सत्संग सभा की बीबियाँ की गयीं सम्मानित

Image
जमशेदपुर । सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज के 554वें प्रकाशपर्व के अवसर पर 27 नवंबर को साकची गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ आरंभ किया गया। इससे पूर्व बीबीयों द्वारा आयोजित जपजी साहिब के लड़ीवार पाठ की समाप्त हुई। शनिवार को स्री सत्संग सभा सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्थे की बीबीयों को सम्मानित किया गया। साकची की बीबियों द्वारा आयोजित लगातार पांच दिनों से चल रहे जपजी साहिब के लड़ीवार पाठ संपन्न हुई। पाठ समाप्ति के तुरंत बाद अखंड पाठ आरम्भता की गयी जिसकी समाप्ति 27 नवंबर को सुबह 10:00 बजे होगी। 27 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कीर्तन दरबार आयोजित होगा तथा गुरु का अटूट लंगर संगत के बीच में बरताया जाएगा।  साकची गुरुद्वारा बस्ती निवासी सरदार गुरबख्श सिंह एवं साकची गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी गुरुद्वारा साहिब बाबा अमृतपाल सिंह ने सिख स्त्री सत्संग सभा साकची तथा सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्थे की बीबियों को संयुक्त रूप से सम्मानित किया। सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबी राज कौर, बीबी जोगिंदर कौर, बीबी बलविंदर कौर, बीबी रणजीत कौर, बीबी कमलजीत कौर, बीबी राजबीर कौर आदि श...

16वा शॉर्ट्स फिल्म फेस्टिवल 25-26 नवंबर को

Image
जमशेदपुर । द सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्रोफेशनल एक्सीलेंस और टेक 5 कम्युनिकेशन के संयुक्त तत्वाधान में 25 एवम् 26 नवंबर को 16वा शॉर्ट्स फिल्म फेस्टिवल जमशेदपुर का आयोजन सेंटर फॉर एक्सीलेंस में किया जायेगा। यह जानकारी आयोजक तथागत भट्टाचार्जी ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।उन्होंने बताया कि 2008 से ही शॉर्ट्स फिल्म फेस्टिवल किया जा रहा है. इस वर्ष फेस्टिवल में पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रीय सद्भाव, वैवाहिक विकार और मातृत्व जैसे विषयों पर आधारित 13 शॉर्ट्स फिल्मो का प्रदर्शन किया जाएगा। फेस्टिवल का उद्घाटन द माइंड ट्रेनर शॉर्ट्स फिल्म के प्रदर्शन से होगा। इस अवसर पर गौतम शंकर दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

साकची गुरुद्वारा में बदला गया निशान साहिब का चोला,निकाली गई प्रभात फेरी

Image
जमशेदपुर। सिखों के पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव महाराज जी के 554वें प्रकाशोत्सव को समर्पित प्रभात फेरी का आयोजन बुधवार को साकची में किया गया, उसके उपरांत गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब के चोला भी बदला गया. आज पहले दिन प्रभात फेरी ने प्रातः साढ़े तीन बजे गुरु नानक नगर, साकची का भ्रमण किया. सर्वप्रथम गुरु चरणों में अरदास कर प्रभात फेरी निकाली गई. प्रभात फेरी में शामिल संगत गुर नानक देव जी पर रचित शब्द गायन करते हुए साकची गुरु नानक नगर के क्षेत्र का भ्रमण किया. सरदार रणजीत सिंह जोहरा, सरदार गुरनाम सिंह तथा शमशेर सिंह सोनी के यहां संगत के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी. प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया की इच्छुक श्रद्धालु संगत प्रभात फेरी को घर पर दर्शन हेतु आमंत्रित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं. प्रभात फेरी में मुख्य रूप से सरदार निशान सिंह, परमजीत सिंह काले, जसवीर सिंह गांधी, सतनाम सिंह घुम्मन, दलजीत सिंह, सुरजीत सिंह छीत्ते ,अवतार सिंह, अमरपाल सिंह, सिख नौजवान सभा के मनमीत सिंह, प्रितपाल सिंह, जगजीत सिंह ,सतपाल सिंह के अलावा सुखमणि साहिब कीर्तनी ज...

टाटा स्टील की सहायक कंपनी टीएसडीपीएल दे रही है स्थानीय युवाओं को रोजगार

Image
जमशेदपुर। टाटा स्टील की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के जमशेदपुर प्लांट में 80 प्रतिशत से अधिक झारखंड के स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। कंपनी ने एक पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया अपनाई है जिसमें लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार शामिल हैं। कंपनी राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने और झारखंड की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि यह निकट भविष्य में अपनी महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। टीएसडीपीएल की स्थापना मूल रूप से 1997 में टाटा रायर्सन लिमिटेड के रूप में की गई थी, जो टाटा स्टील और यूएसए की रायर्सन इंक के बीच एक संयुक्त उद्यम था। 2009 में, टाटा स्टील ने पूरी इक्विटी हासिल कर ली और इस तरह टीएसडीपीएल का जन्म हुआ। 2022 में कंपनी ने अपनी रजत जयंती मनाई।

22 नवंबर को साकची गुरुद्वारा में बदला जायेगा निशान साहिब का चोला

Image
जमशेदपुर। 27 नवंबर को सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 554वें प्रकाशपर्व के मद्देनजर साकची गुरुद्वारा साहिब में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गयीं हैं इसी संदर्भ में मंगलवार को स्त्री सत्संग सभा द्वारा जपजी साहिब के लड़ीवार पाठ आरंभ किया गया जबकि बुधवार (22 नवंबर) को निशान साहिब का चोला बदला जायेगा। इस संबंध में प्रधान निशान सिंह ने बताया कि स्त्री सत्संग सभा द्वारा जपजी साहिब का पाठ आरंभ किया गया, जो 25 नवंबर तक लड़ीवार चलेगा। वहीं महासचिव परमजीत सिंह काले ने विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि बुधवार से को सुबह साढ़े तीन बजे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी जबकि नौ बजे हाईड्रोलिक निशान साहिब का चोला बदला जायेगा। स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी गुरमीत कौर ने आह्वान किया है कि साकची की संगत आरंभ हुए जपजी साहिब के पाठ में अधिक से अधिक संख्या शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें। मंगलवार को पहले दिन जपजी साहिब पाठ में प्रधान निशान सिंह, अवतार सिंह, जसबीर सिंह गाँधी सहित स्त्री सत्संग सभा की प्रधान गुरमीत कौर, मनजीत कौर, पिंकी कौर, सतनाम कौर, अवतार कौर, हर...

उदित भास्कर को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व संपन्न

Image
जमशेदपुर। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। शहर के विभिन्न छठ घाटों पर लाखों छठवर्तियो ने फल फूल से सजे सूप से उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर शांति, सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भी सपरिवार छठ पर अर्घ्य दिया। मौके पर रघुवर दास ने कहा कि आस्था का महापर्व छठ एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है। इस पर्व में पूजा की सामग्री की उपलब्धता में सभी समुदायों की भागीदारी होती है। सूर्य शक्ति प्रकाश और तेज का प्रतिक है। छठ पर्व सभी जाति समुदाय के लोग मिलकर मनाते है। उन्होंने कहा भगवान भास्कर सभी छठ वर्तधारियों की मनोकामना पूर्ण करे। दास ने सभी वर्तधारियो को छठ की शुभकामनाएं दी।

दस्तार पर इक ओंकार लिख नन्हे मुन्ने देंगे ईश्वर एक है का सन्देश

Image
जमशेदपुर : लौहनगरी के जाने-माने दस्तार (पगड़ी) सिखलाई प्रशिक्षण संस्थान टर्बन बैंक ग्रुप के सदस्य 27 नवंबर को नगरकीर्तन में सिखों के ताज दस्तार की महत्ता का प्रचार करने के लिए एक अनोखी पहल के तहत नगरकीर्तन में शामिल होने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चे के दस्तार पर इक ओंकार लिख कर ईश्वर एक है का सन्देश देंगे.. शनिवार को ग्रुप के संचालक राजकमलजीत सिंह ने बताया कि प्रकाशपर्व पर उनके संस्थान का जत्था भी शोभायात्रा में शामिल होगा जिसमे नन्हे-मुन्ने बच्चे होंगे आकर्षण के केंद्र जो अपनी दस्तार पर इक ओंकार लिख कर ईश्वर एक है का सन्देश देंगे. टर्बन बैंक ग्रुप के राजकमलजीत सिंह और संदीप सिंह ने बताया कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने उन्हें नगरकीर्तन में शामिल होने की अनुमति देते हुए कहा कि प्रकाशपर्व पर नगरकीर्तन में कुछ ऐसा करें कि छोटे-छोटे बच्चे प्रेरित हों. प्रधान की साकारत्मक सोच का सम्मान करते हुए हमने निर्णय लिया कि नन्हे-मुन्नों की दस्तार पर इक ओंकार लिख कर संगत को प्रेरित करने के साथ-साथ, ईश्वर एक है का सन्देश भी देंगे. दोनों संचालकों का क...

बारीडीह में छठ पूजा सामग्री का वितरण

Image
जमशेदपुर। ट्यूब बारीडीह में सनातन धर्म प्रेमी एवं दुर्गा पूजा काली पूजा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित की गई. इस दौरान 151 सूप एवम् पूजन सामग्री का वितरण किया गया. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को 251 सूप का वितरण किया गया था. इस अवसर पर सूर्य देव सिंह, अभिषेक सिंह, पूजा कमेटी अध्यक्ष संजीव सिंह झामू, उपेंद्र पांडे, सनी दुबे, अनिल पांडे, सतीश कुमार और अरुण सहित अन्य लोग उपस्थित थे.