नदी से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप ,पहचान की कोशिश जारी


मानगो थाना अंतर्गत वर्कर्स कॉलेज के समीप शुक्रवार को नदी घाट पर नदी के पानी में तैरता हुआ एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है। शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतका की पहचान की कोशिश में पुलिस जुट गई है। सबको पहचान कराने के लिए एमजीएम कॉलेज के मोर्चरी में पुलिस ने शव को रखवा दिया है।
बताया जाता है कि लोगों ने शव जयप्रकाश सेतु के पास पानी में तैरते हुए महिला का शव देखा और मानगो पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसके बाद शव की शिनाख्त में लग गई है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार