पुलिस को मिली बड़ी सफलता दस साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल, 20 सिम कार्ड और 2 एटीएम कार्ड बरामद
इसके साथ ही धनंजय और विकास का आपराधिक इतिहास है। दोनों पूर्व में साइबर अपराध के मामले में आरोपी रहे हैं। डीएसपी ने यह भी जानकारी दी कि इन साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। साइबर अपराधी फोन पे कस्टमर अधिकारी बनकर ठगी करते हैं। इसके साथ ही ड्रीम 11, रम्मी और तीन पत्ती गेम के माध्यम से ठगी करते हैं।
इन साइबर अपराधियों के पास से 11 मोबाइल, 20 सिम कार्ड और 2 एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में 19 वर्षीय तरुण दास, 20 वर्षीय विकास दास, 18 वर्षीय संजीत दास, 19 वर्षीय अमित कुमार, 39 वर्षीय धनंजय दास, 23 वर्षीय संदीप दास, 19 वर्षीय निरंजन दास, 21 वर्षीय रंजीत दास, 19 वर्षीय अंकित दास और 19 वर्षीय उमेश दास का नाम शामिल है। डीएसपी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि मामले में गिरफ्तार धनंजय और संदीप सगे भाई हैं।
Comments
Post a Comment