Posts

Showing posts from September, 2021

लगातार बारिश से ढह गए पीडीएस दुकान, नाले में बह गई राशन,हजारों का हुआ नुकसान।

Image
गुलाब चक्रवात के तेज़ बारिश से लोग हो रहें परेशान, लोगों की जिंदगी में उथल पुथल हो जा रहा है। बारिश के कारण धनबाद के पीडीएस दुकानदार का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नाले का पानी बाढ़ की तरह दुकान और घर में घुस गया जिससे पूरा घर जलमग्न हो गया। इस कारण उनका घर और दुकान के ढहने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तब तक पीडीएस का राशन बोरी सहित नाले में बह गया. आसपास के लोगों के बचाव कार्य से घर के लोग हताहत नहीं हुए. अभी भी लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं. बता दें कि कल से शुरू हुई भारी बारिश आज भी जारी है।यह घटना झरिया के भागा गाड़ीवान पट्टी में स्थित बैजनाथ राम का पीडीएस बिक्री केंद्र और घर लगातार हो रही बारिश के कारण बीती रात ढह गया जिससे वहां रखा जनवितरण का चावल, गेंहू, नमक, सभी खाद्य सामाग्री पानी के बहाव में बह गया।

केन्द्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय ने किया प्रबुद्धजन सम्मलेन को संबोधित, कहा जमशेदपुर में बनेगा

Image
 केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने गुरुवार को शहर के प्रबुद्धजनों को संबोधित किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव की अध्यक्षता में बिष्टुपुर के डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के सभागार में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री सह महानगर के प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी मुख्यरूप से शामिल हुए। अतिथियों ने भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।  सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय भारी उधोग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा अमर क्रांतिकारी के जीवन गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आजादी के अमृत महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मना रही है। उन्होंने कहा कि औधोगिक नगरी जमशेदपुर का स्वरूप पूरे दुनिया के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय है। आज देश में जहां अन्य दल जातिवाद और वंशवाद की राजनीति करती है तो वहीं ...

दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप मीना की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक, राज्य सरकार के गाइडलाइन के तहत त्योहार मनाने का निर्देश

Image
अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम  संदीप कुमार मीणा द्वारा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस मानगो, एमजीएम थाना एवं उलीडीह थाना में संबंधित थाना क्षेत्र के शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक की गई । बैठक में दुर्गा पूजा त्यौहार के दौरान कोरोना संक्रमण की परिस्थिति को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अक्षरश: अनुपालन की बात कही गई। साथ ही विधि व्यवस्था के संधारण में सहयोग तथा शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थिति को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा कुछ शर्तों के साथ दुर्गा पूजा मनाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिसका अनुपालन सभी पूजा समिति सुनिश्चित करेंगे । अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण की अनुमति है, लेकिन पंडाल में एक समय में क्षमता का 50% या 25 से अधिक व्यक्ति ( जो कम हो) के एकत्रित होने पर रोक रहेगी । दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश निम्नवत हैं- • मेला आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। • मूर्ति की अधिकतम ...

चारा घोटाला का पर्दाफाश करने वाले आईएएस अधिकारी अमित खरे और राज्य के डीजी एमवी राव आज हुए सेवानिवृत

Image
झारखंड राज्य में अपनी सेवाएं दे रहे दो अधिकारी आज बृहस्पतिवार को रिटायर हो गए हैं। रिटायर अधिकारियों में आईएएस अमित खरे और आइपीएस एमवी राव शामिल हैं। आईएएस ऑफिसर अमित खरे ने चारा घोटाले का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाई थी। अमित खरे राज्य में केंद्र प्रतिनियुक्ति पर थे। वहीं आईपीएस ऑफिसर एमवी राव राज्य के होमगार्ड डीजी सह अग्निशमन के महासमादेष्टा पद पर तैनात थे।

पुलिस को मिली सफलता 8 साइबर अपराधी हुए गिरफ्तार, कई सामान बरामद

Image
पुलिस की कड़ी मेहनत को सफलता मिली,देवघर पुलिस ने छापेमारी में 8 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, मारगोमुण्डा, सारवां और गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी, upi, e wallet और vpa के माध्यम से करते थे ठगी पुलिस को कई समान हुए बरामद, 16 मोबाइल, 28 सिम, 6 एटीएम, 1 पासबुक और 1 चेकबुक बरामद, साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने दी जानकारी।

ब्रेकिंग न्यूज़: प्रदर्शन कर रहे सहायक पुलिस कर्मी की हुई मौत, अपने मांगों को लेकर लगातार कर रहे प्रदर्शन

Image
राज्य के सहायक पुलिस कर्मियों का रांची के मोहराबादी मैदान में चल रहे आंदोलन में शामिल एक महिला सहायक पुलिस कर्मी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम और बाहर सोने के कारण महिला का तबीयत खराब हो गया।बेहतर इलाज के लिए महिला को उनके गृह जिला भेज दिया गया। इलाज के दौरान उनकी तबियत और भी बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। मामले को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

ब्रेकिंग न्यूज बहुमंजिला इमारत से कूद कर संत जेवियर की छात्रा ने की आत्महत्या

Image
रांची के लालपुर में स्थित 15 मंजिला इमारत से कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। घटना सब्जी मंडी के पास की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही। पुलिस मामले को आत्महत्या और किसी के धकेले जाने के एंगल से जान पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।युवती के बैग से मिले आईडी कार्ड के अनुसार युवती संत जेवियर कॉलेज की छात्रा थी। छात्रा का नाम विनीता कुमारी बताया जा रहा है और बरियातू थाना क्षेत्र की रहने वाली है। छात्रा 15 मंजिला इमारत के ऊपर कैसे पहुंची पुलिस द्वारा इसकी जांच जारी है।

युवकों ने रास्‍ते से लड़की को उठाया, जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप, 4 हिरासत में

Image
किसी काम से घर से निकली युवती को कुछ युवकों ने रास्‍ते से उठा लिया। युवती को सभी पास के एक जंगल में ले गये, जहां उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद सभी आरोपी युवती को जंगल में ही छोड़कर भाग निकले। किसी तरह घर पहुंची युवती ने परिजनों को सारी बात बताई। पुलिस युवती को लेकर थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुये 4 दागी युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। मामला राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र का है। युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्‍पताल भेज दिया गया है। बुढ़मू थाना प्रभारी ने कहा कि एक युवती के साथ गैंगरेप की जानकारी मिली है। कांड में कितने युवक शामिल थे, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। युवती के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

राज्यभर की अदालतों में सोमवार से फिजिकल कोर्ट होगा शुरु, अधिवक्ताओं ने जतायी प्रसन्नता ,कोर्ट में लौटेगी रौनक

Image
झारखंड में सोमवार से मुकदमों की सुनवाई फिजिकल कोर्ट में होगी. झारखंड के लगभग 35 हज़ार वकीलों के लिए यह सबसे बड़ी और राहत भरी खबर है. झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने इस संबंध में राज्य के सभी जिले के न्यायाधीशों को पत्र लिखकर सोमवार से फिजिकल कोर्ट शुरू करने का निर्देश दे दिया है. राज्य के सभी जिला न्यायालयों और अनुमंडल न्यायालयों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए अगले आदेश तक भौतिक मोड के माध्यम से काम फिर से शुरू करना होगा. लॉकडाउन के वक्त से ही झारखंड की पूरी न्यायपालिका वर्चुअल मोड पर काम कर रही थी और पिछले कुछ महीनों से राज्य भर के अधिवक्ता फिजिकल कोर्ट शुरू करने की मांग कर रहे थे. रेगुलर कोर्ट में सुनवाई शुरू करने की सूचना मिलने से वकीलों में काफी उत्साह है. अब उम्मीद की जा रही है कि सिविल कोर्ट समेत हाईकोर्ट में भी अब चहल-पहल काफी दिखेगी. झारखंड राज्य में न्यायिक अधिकारियों की छुट्टी और मुख्यालय अवकाश सेवा संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार ही निपटाया जाएगा. यह आपकी जानकारी और जरूरत के लिए है. झारखंड उच्च न्यायालय ने अधीनस्थ न्यायालयों के कामकाज...

बिजली ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर को 4000 घुस लेते दुमका एसीबी ने किया गिरफ्तार

Image
एसीबी दुमका की एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई बिजली विभाग में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटर अभिषेक कुमार को 4000 हज़ार घूस लेते रंगे हाथ  गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एसीबी की टीम पूछताछ के लिए  दुमका! ले गई।

शराबी पति ने दोस्तों के साथ मिल पत्नी की हत्या,ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

Image
बुंडू थाना क्षेत्र के जामटोली-अलना से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां बुधवार की रात शराब के आदी पति ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर 6 वर्षीय पुत्र के सामने पत्नी को मारा पीटा फिर गला घोंट कर हत्या कर दी। मारपीट के डर से उसके माता-पिता सोनाराम स्वांसी और मनमति देवी से भाग गए थे। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। जबकि पति दोस्तों संग फरार हो गया। जिसे ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह एक रिश्तेदार के यहां से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि अन्य दो आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ स्वांसी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी रेवती देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। लिखित का खेल 6 वर्षीय मासूम पुत्र के मुताबिक उसके पिता विश्वनाथ स्वांसी ने अपने दोस्तों के साथ उसकी माँ की हत्या गला दबाकर उस वक्त कर दी। जब उसके घर के समीप जिउतिया के मौके पर नाच गान का प्रोग्राम चल रहा था। उसके परिवार वाले प्रोग्राम देखने बगल में गए थे। विश्वनाथ की बहन सोमवारी देवी के मुताबिक विश्वनाथ शराब के नशे में हमेशा अपनी पत्नी और ब...

कैप्टन ने टि्वटर हैंडल से हटाया कांग्रेस,कहा छोड़ रहा हूं कांग्रेस,पर बीजेपी में नहीं

Image
पंजाब कांग्रेस में चल रही उथल-पुथल के बीच नया ट्विस्ट उस वक्त आ गया जब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल अकाउंट से हटा दिया है और केवल पूर्व सीएम लिख दिया है।जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। चर्चा है कि कांग्रेस से अपना रिश्ता भंग कर दिया है। जल्दी कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं। संभावना व्यक्त की जा रही थी कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे लेकिन उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कह दिया कि कांग्रेस छोड़ रहा हूं लेकिन बीजेपी में भी नहीं जा रहा हूं। जबकि बुधवार को ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अचानक मुलाकात कर ली है। हालांकि उन्होंने इस मुलाकात को किसान आंदोलन पर बात करने कह कर टाल दिया था। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा अलग ही हो रही थी। कि वे भाजपा में जा सकते हैं और भाजपा में राज्यसभा के सांसद बनाकर केंद्रीय कृषि मंत्री भी बना सकती है। कि उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर विराम लगाते हुए कहा कि अब कांग्रेस में वे नहीं रहेंगे और बीजेपी में नहीं जा रहा हूं। वह...

लोह अयस्क ट्रेलर के चालक और खलासी को गोली मार नकाबपोश ट्रेलर लेकर फरार हुए, खलासी की मौत

Image
पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर बड़ी घटना घटी है। बड़ानंदा जेटेया मोड़ से गुजर रहे लोह लदे ट्रेलर को रोक कर चार अज्ञात अपराधियों ने पैसे की मांग की, पैसे ना देने पर ट्रेलर के चालक और खलासी को गोली मार दी। ट्रेलर हजारीबाग जा रहा था। और दोनों खलासी और चालक नवादा के रहने वाले हैं।गोली खलासी को सीधे लगी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि ड्राइवर के कंधे पर गोली लगी, अभी उसकी हालत नाजुक है और उसका इलाज जारी है। चालक ने बताया कि जब वो मार्ग से जा रहे थे तो चार नकाबपोश लोग आए और पैसों की मांग करने लगे, पैसे के लिए मना करने पर जबरन गाड़ी की चाबी निकल ली। जिसपर जमकर मारपीट हुई। आधे घंटे के बाद जब वो लोग जाने लगे तो दोनो को गोली मार दी, जिसमें खलासी की मौत हो गई और चालक गंभीर है। सुबह जब कुछ लोग शौच के लिए गुजर रहे थे तो दोनो को खेत के किनारे पड़े एल देखा। उसवाक्त तक खलासी की मौत हो चुकी थी। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले के जांच में जुट गई है।

दहेज की खातिर दूल्हन की हत्या, फंदे से झूलता मिला शव, सास, ससुर, ननद व देवर फरार

Image
गोलमुरी थाना अन्तर्गत टुईलाडूंगरी स्थित ससुराल में 20 वर्षीय सोनम परवीन की फंदे से झूलती लाश मिली है. सोनम परवीन के पिता व कपाली निवासी नुरुल हक ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की दहेज के लिये हत्या कर दी गयी है. हत्या के साक्ष्य को मिटाने के लिये फांसी पर लटकाकर उसे आत्महत्या का रुप दिया गया है. नुरुल कह की लिखित शिकायत के आधार पर गोलमुरी पुलिस ने सोनम के पति सफदर खान, ससुर अनवर खान, सास रहमत खातून, देवर अजहर खान, ननद फरीदा खातून और नानी सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. गोलमुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है. गिरफ्तारी किसी की नहीं है. नुरुल हक ने अपनी शिकायत में कहा है कि सोनम की शादी टुइलाडुंगरी के रहने वाले सफदर खान के साथ मार्च 2020 में हुई थी. शादी के बाद सोनम ने बेटे को जन्म दिया, जो अभी आठ माह का है. सफदर तीन माह पहले सउदी अरब नैकरी करने गया है। शादी के बाद से ही ससुराल गयी सोनम को दहेज के लिये प्रताड़ित किया जाता था. पति सफदर खान, ससुर अनवर खान, सास रहमत खातून, देवर अजहर खान, ननद फरीदा खातून...

वेल्डिंग दुकान की आड़ में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, 3 लोग गिरफ्तार

Image
दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पत्ताबाड़ी चौक पर वेल्डिंग दुकान की आड़ में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राधे रिबोरिंग नामक एक वेल्डिंग फिटिंग वर्कशॉप की आड़ में मिनी गन फैक्ट्री संचालित किया जा रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि इनके पास से अवैध तौर पर बंदूक बनाने के कई मेटेरियल बरामद किए गए हैं । साथ ही साथ अर्धनिर्मित गन भी मिले हैं । वहीं एसडीपीओ ने कहा कि अभी तफ्तीश जारी है और मामले की जांच चल रही है। दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस वर्कशॉप में छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। इस बात की भी जानकारी मिली है कि हिरासत में लिए गए तीन लोग बिहार के मुंगेर के निवासी हैं ।

गम्हरिया जेवियर कॉलेज में 12वीं के छात्र ने लगायी फांसी

Image
सरायकेला थाना अंतर्गत रूद्र प्रताप कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय इंटरमीडिएट के छात्र संदीप कुमार महतो ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बुधवार देर रात करीब 3 बजे उसका शव अपने कमरे में फंदे से झूलता हुआ उसकी मां ने देखा और अचेत हो गयी. संदीप फर्दे का फंदा बनाकर उस पर झूलता पाया गया. बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने इस सम्बंध में एक अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. संदीप कुमार महतो अपने घर का इकलौता चिराग था, जो उसकी मौत के साथ ही बुझ गया. वह अपनी विधवा मां का अंतिम सहारा था. जो संदीप की मौत के साथ जाता रहा. संदीप गम्हरिया स्थित जेवियर कॉलेज में 12वीं का छात्र था. उसके द्वारा आत्महत्या किये जाने का कारण स्पष्ट नहीं है. जानकारों का कहना है कि 2015 में संदीप के बड़े भाई की विशाखापट्टनम में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी. बेटे की मौत के गम में पिता ने भी मात्र ढाई साल बाद दम तौड़ दिया था. संदीप अपने पिता से काफी प्यार करता था. लोगों का कहना है कि युवक के मोबाइल की गैलिरी खुली पायी गयी, जिसमें उसके पिता की तस्वीर थी. परिजनों ने ...

रैयतों का दर्द सुन फफक पडे़ पूर्व सांसद , कहा 5 अक्टूबर को बानादाग साइडिंग से सदर विधायक की ठेकेदारी पर लगेगी सेंध

Image
हजारीबाग के कटकमदाग स्थित बानादाग कोल साइडिंग का हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने  दौरा किया। दौरे के क्रम में साइडिंग संचालन और ग्रामीणों पर हो रहे अत्याचार की घोर निंदा की। श्री मेहता ने कहा कि बानादाग साइडिंग संचालन में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जयसवाल ने एनटीपीसी तथा त्रिवेणी सैनिक कंपनी को संरक्षण दिया जिससे कंपनी द्वारा रैयत एवं किसानों पर विधायक समर्थकों ने अत्याचार करना प्रारंभ किया।उन्होंने कहा कि बानादाग कोल साइडिंग का कार्य आनेवाले 5 अक्टूबर को उदय साव के नेतृत्व मे ठप कराया जाएगा तथा सभी दलों से अपील करता हूँ की कंपनी के जुल्म और विधायक के ठेकेदारी के 5 अक्टूबर को सेंध लगाने का कार्य करें जिससे ग्रामीणों को प्रदुषण के बदले उचित मुआवजा बेहतर स्वास्थ सुविधा तथा अन्य लाभ मिल सके। श्री मेहता ने आरोप लगाया की साइडिंग क्षेत्र की कंपनीयों के द्वारा प्रत्येक माह उचित राशि का चढ़ावा चढाया जाता है तथा ग्रामीणों के आंदोलन को दबाया जाता है। कंपनी के साथ मिलकर विधायक जयसवाल मजदूरों का शोषण कर रहे हैं और इन सब बातों को पुलिस नजर अंदाज कर रही है जबकि आंदोलन...

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

Image
हजारीबाग जिले के केरेडारी में नशे के सौदागरों पर पुलिस का डंडा़ चला है तथा पुलिस के द्वारा ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आठ ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा बताया गया की गिरफ्तार युवक बाहर से ब्राउन शुगर लाकर केरेडारी में बेचने के लिए आता था, जिसकी गुप्त सुचना केरेडारी पुलिस को बार बार मिलती थी।इसी सुचना पर बडकागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा एक टीम गठित की गई तथा सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई करते हुए केरेडारी प्रखंड़ के पगार गाँव स्थित करबला मैदान के पास एक सफेद रंग की टाटा जस्र्ट चार पहिया वाहन खड़ी थी पुलिस ने पास पहुंचकर देखा तो वाहन में एक आदमी बैठा था जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम आंनद मोहन राय बताया। पुलिस को शक होने पर उसकी तलाशी ली गई जिसमें आठ ग्राम ब्राउन शुगर की पुड़िया सफेद पारदर्शी प्लास्टिक में रखा मिला तथा चार पहिया वाहन में वजन करने का एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन भी पुलिस ने बरामद किया।पकड़े गए आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया एवं केरेडारी कांड संख्या 103/21 धारा 21(B)21(C)22(B)22(C) एनडीपीएस के तहत ग...

सड़क में गड्ढे या गड्ढे में सड़क, गंदे पानी के छींटे से पैदल चलना हुआ मुश्किल,दुर्घटना को आमंत्रित करता सड़क पर फैला कूड़ा।

Image
जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहाल चौक से लेकर परसुडीह चांदनी चौक तक गड्ढे में सड़क या सड़क पर गड्ढे यह कहना मुश्किल है क्योंकि बरसात के समय में पता ही नहीं चलता है कि कहां गड्ढा है कहां सड़क है और तो और जिला पशुपालन विभाग और कृषि उत्पादन बाजार समिति के बीच सड़क पर इस तरह कूड़े का अंबार फैल रहा है कि इसके बदबू से  इस सड़क पर चलना मुश्किल है। वहीं दुर्घटना की भी संभावना है बनी रहती है। इसका कारण यह है कि सड़क पर कूड़ा आ गया है और बरसात होने पर इस कूड़े के ढेर में पानी भी भर जाता है। जिससे वाहनों के चलने पर लोगों पर गंदा पानी का छींटा आता है उससे बचने के लिए वे इधर-उधर भागते हैं ऐसे में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा खासमहल से लेकर परसुडीह चांदनी चौक तक सड़क में काफी गड्ढे हैं और सड़क जर्जर हालत में है जिससे बरसात होने पर इस में पानी भर जाता है वहां चालक कुछ समझ में नहीं आता कि कहां गड्ढा है और कहां सड़क है जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है सड़क अक्सर दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। दूसरी ओर सड़क में गड्ढे और सड़क की जर्जर हालत और उसने पानी भर जाने के ...

ट्रक ने बाइक सवार कुचला, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Image
गिरीडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र जमुवा मुख्य मार्ग पर बुढ़वा तालाब टोलटेक्स के पास ट्रक के द्वारा बाइक सवार दो लोगों को कुचलने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पचम्बा पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। मृतकों के पहचान का प्रयास जारी है।

टाटा स्टील ने बिना नोटिस के कोल्हान विश्वविद्यालय की जमशेदपुर शाखा का बाउंड्री बुल्डोजर से तोड़ा, धरने पर बैठे शाखा के कोऑर्डिनेटर

Image
कोल्हान विश्वविद्यालय की ग्रेजुएट कॉलेज को तो टाटा स्टील की ओर से दूसरी जगह कैंपस निर्माण कर शिफ्ट कर दिया गया है लेकिन जमशेदपुर शाखा अब तक साकची स्थित ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेंस के पुराने कैंपस में जगह नहीं मिलने के कारण वहीं स्थित है।बुधवार को टाटा स्टील की ओर से बिना किसी नोटिस के विश्वविद्यालय शाखा के भवन को बुल्डोजर से तोड़ा जाने लगा।  इसके विरोध में विश्वविद्यालय शाखा के कोऑर्डिनेटर डॉ आरके चौधरी वहीं जमीन पर धरने पर बैठ गए। बुल्डोजर ने भवन की बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया। करीब दो घंटे तक विवाद चलता रहा। दो घंटे बाद मामला शांत हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन इस संबंध में टाटा स्टील को बिना नोटिस कार्रवाई करने पर विरोध पत्र लिखने की तैयारी कर रहा है। उपायुक्त से कंपनी के वरीय अधिकारियों से बात होने के बाद टाटा स्टील के चीफ इंफ्रास्ट्रक्चर राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने डॉ आरके चौधरी से बात की। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से दो बिंदुओं पर समझौता हुआ।

प० बंगाल में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जमशेदपुर ने 12 मेडल जीत झारखंड का गौरव बढ़ाया

Image
पश्चिम बंगाल के नॉकडाउन ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा हावड़ा के गुलमोहर इंडोर हॉल में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2021 में जमशेदपुर के झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के 15 खिलाड़ी ने भाग लिया और 12 मेडल जीते और जमशेदपुर का एवम् पूर्वी सिंहभूम का गौरव बढ़ाया।सारे खिलाडियों ने दो तरह के इवेंट में भाग लिया जिसमें पूमसे और फाइटिंग शामिल थे । मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम कुछ इस प्रकार है- पुमसे बालक वर्ग अमन कुमार और प्रणय गोल्ड मेडल । फाइटिंग में महिला वर्ग में- शिल्पी दास , अमृता कुमारी सिल्वर मेडल, शिबानी रे ब्रॉन्ज मेडल। बालिका वर्ग में – सुरभि रंजन सिल्वर मेडल, हर्षिता बिस्वाल सिल्वर मेडल, गायत्री नायर सिल्वर मेडल । पुरुष वर्ग में- श्रीधर मिश्रा ब्रॉन्ज मेडल , बालक वर्ग में- विशाल गौरव ब्रॉन्ज मेडल, प्रणय सिल्वर मेडल और हर्षित कुमार महतो ब्रॉन्ज मेडल अपने अपने वर्ग में जीते । चैंपियनशिप में बंगाल पहला बिहार दूसरा और मेघालय तीसरा स्थान पर रहा । टीम के कोच एवम् झारखण्ड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य कोच श्री सुनील कुमार प्रसाद ने सभी खिलाडियों को...

रेसीडेंसी गार्ड ने युवक को निर्वस्त्र कर पीटा,वीडियो वायरल ,ग्रामीणों ने गार्ड पर किया हमला

Image
जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत प्रकाश नगर स्थित श्रीनाथ रॉक गार्डन रेसीडेंसी के गार्ड द्वारा युवक की पिटाई कर उसे मंगा कर वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। वीडियो वायरल होने के बाद युवक लापता बताया जा रहा है। इस बात से क्रोधित ग्रामीणों के द्वारा रेसीडेंसी के समक्ष प्रदर्शन और हंगामा करने व गार्ड को पीटने की खबर है। इधर इस बात की खबर पुलिस को लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति बिगड़ते देख क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को बुला लिया। गार्ड को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस अपने साथ ले गए और पूछताछ पर लग गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पास के बस्ती का एक युवक को रेसीडेंसी के गार्ड ने शौच करते हुए पकड़ा और उसे निर्वस्त्र कर रॉड से पीटा और उसका वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद से युवक लापता है। इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगते ही ग्रामीण क्रोधित हो गए और गार्ड पर हमला कर दिया है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। चार लोगों को हिरासत में ले जाने की खबर है। गार्ड को लोगों के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है।

अवैध कोयला कारोबार की खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला।

Image
धनबाद के कतरास पुलिस ने रविवार को फूलवार चौधरी बस्ती के झाडीनुमा जंगल में छापामारी कर धंधेबाजों द्वारा झाड़ियों में छिपा कर रखे करीब आठ टन अवैध कोयले को जब्त किया था। पुलिसिया कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में खलबली मच गई है। इस संबंध में चंदन हजारी ने खबर प्रकाशित की थी। इससे बौखलाए धंधेबाज बाबू हज़ारी और वासेपुर के गोपी खान ने हज़ारी बस्ती पहुचकर पत्रकार चंदन हज़ारी पर हमला कर जान से मारने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों के पहुचते ही हमलावर नौ दो ग्यारह हो गए। भुक्तभोगी चंदन ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। घटना की सूचना पाकर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान थाना पहुंचे और एसएसपी से बात कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। एसएसपी उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

कैप्टन अमरिंदर की अमित शाह से हुई बात, पीएम से भी हो सकती है मुलाकात,बीजेपी में जाने की अटकलें तेज।

Image
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार की तरफ से कहा गया, 'दिल्ली में कैप्टन अमरिंदर सिंह की केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई है। मुलाकात के दौरान लंबे समय से चल रहे किसानों के आंदोलन और कृषि कानूनों पर चर्चा हुई। पूर्व सीएम ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि वो जल्द से जल्द इस कानून को वापस लें और एमएसपी की गारंटी दें।' कहा जा रहा है कि यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में पंजाब के सीएम पद से अपना इस्तीफा दिया है। कैप्टन के इस्तीफे के बाद उनके दिल्ली के इस कार्यक्रम को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि वे तीन नए कृषि कानूनों को लेकर किसी बड़ी पहल के साथ दिल्ली पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि वे किसान आंदोलन खत्म कराने में बड़ा रोल अदा कर सकते हैं और इसके लिए केंद्र सरकार से कोई रणनीति तैयार करा सकते हैं।  सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुस...

30 सितंबर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एम जी एम ब्लड बैंक में होगा, रक्तदान शिविर का आयोजन

Image
 30 सितंबर एम जी एम ब्लड बैंक साकची में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आनंद मार्ग की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

मानगो में छठे तल्ले से गिरी महिला मजदूर , हालत गम्भीर, टीएमएच में हंगामा

Image
मानगो थानान्तर्गत चेपा पुल के पास गरीब कॉलोनी में बुधवार को दोपहर के समय छठे तल्ले से गिरकर 45 वर्षीय महिला मजदूर मंजू गम्भीर रुप से जख्मी हो गयी है. उसे इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है. हालांकि डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिये टीएमएच रेफर कर दिया है. गरीब कॉलोनी में छठे तल्ले पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. महिला मजदूर मंजू भी वहां काम कर रही थी. दोपहर के समय खाने के बाद वह रेलिंग के पास बैठी थी. तभी अचानक वह छठे तल्ले से गिर गयी. अफरा-तफरी के बीच उसे एमजीएम अस्पताल उसके मजदूर साथियों ने पहुंचाया. उसके चेहरे पीठ व पैर में काफी चोट लगी है. गनिमत रही की उसके सिर में ज्यादा चोट नहीं है, अन्यथा उसकी जान भी जा सकती थी. घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग टीएमएच पहुंचे और हंगामा भी किया है. उनकी मांग थी कि जख्मी मजदूर की सामुचित चिकित्सा करायी जाय. लेकिन पुलिस व सुरक्षाकर्मियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया है. वहीं इस घटना के बाद मजदूरों ने काम बंद कर दिया है. वे लोग काफी डरे सहमे हैं. मजदूरों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा उचित सुरक्षा-व्यवस्था नह...

ब्रेकिंग न्यूज़ एसीबी टीम ने तपकरा ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

Image
खूंटी के तपकरा ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर और उनके सहयोगी पंकज चौधरी को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए एसीबी की टीम ने थाने से गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार  रोन्हे गांव की एक महिला पार्वती देवी ने एसीबी टीम को शिकायत की थी कि तपकरा ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर द्वारा उनसे एक मामले के निपटारे के लिए रु10,000 रिश्वत मांग रहे है नही देने पर वो अनावश्यक रूप से परेशान करते है। महिला की शिकायत एसीबी टीम ने रणनीति बनाई और महिला ने तपकरा ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर को रु 10,000 रिश्वत के तौर देने की पेशकश की मौके पर एसीबी के टीम ने तपकरा ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर और उनके सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

बालाजी कंपनी के सिक्यूरिटी गार्ड की लाश कम्पनी गेट से 1 सौ मीटर की दूरी पर बरामद,जांच में जुटी पुलिस

Image
आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया बालाजी कंपनी में सिक्यूरिटी गार्ड का काम करने वाले 45 वर्षीय आर. राजेन्द्र की संदिग्ध स्थिति में लाश कम्पनी से करीब एक सौ मीटर की दूरी पर बरामद की गयी है. पुलिस के मुताविक उनके शरीर पर चोट-चपेट के निशान तो नहीं पाये गये हैं ? लेकिन मौत संदिग्ध है. उनकी सायकिल, मोबाइल फोन व टिफिन कम्पनी परिसर में ही पायी गयी है. कम्पनी प्रबंधन का कहना है कि वे सुबह पाली की ड्यूटी में थे. रात के 9 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद घर चले गये थे, लेकिन फिर उनकी सायकिल, टिफिन व मोबाइल फोन कम्पनी परिसर से बरामद होना कई तरह के सवाल खड़े करता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। कदमा भाटिया बस्ती गोस्वामी पथ के रहने वाले आर. राजेन्द्र प्रसाद गार्ड की ड्यूटी के लिये मंगलवार को बालाजी कम्पनी में गये थे. रात के 9 बजे तक वे घर लौट आते थे. लेकिन मंगलवार को आने में देर हुई तो परिजनों ने उनसे मोबाइल पर सम्पर्क करने की कोशिश की. लेकिन सम्पर्क नहीं हुआ. कम्पनी में सम्पर्क किया गया तो बताया गया कि वे ड्यूटी के बाद घर लौट चूके हैं. उनके घर नहीं लौटने से परिवार के लोग काफी परेशान हो गये. बु...

पुरानी रंजिश में खूनी खेल से दहला सालडीह बस्ती,1 की मौत,दो गंभीर, घर में हर तरफ बिखरा खून

Image
आदित्पुयर थाना क्षेत्र सालडीह बस्ती में पुरानी रंजिश में मंगलवार की रात एक युवक उसके छोटे भाई और उसके परिवार के दो लोगों पर तलवार और धारदार हथियार से इस कदर खूनी खेल खेला गया कि इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना से एकबारगी तो बस्ती में सनसनी फैल गई।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और आदित्यपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने थाने पर प्रदर्शन करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अपराधियों की तलाश में छापामारी कर रही है लेकिन अपराधी फरार बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि बिंदु सुंडी नामक युवक अपने मामा के घर गया था। इसी दौरान जयराम, राजा और युधिष्ठिर नामक तीन भाइयों ने तलवार धारदार हथियार और लाठी-डंडों से देर रात उक्त परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में बिंदु की मौत हो गई जबकि उसके भाई बाबू सुंडी, मिंटू बेलगंडी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि हमला इतनी निर्ममता से किया गया कि उस घर में चारों ओर खून पसरा हुआ था। जिसे देखकर लोगों के मन में खौफ कायम...

शहीद डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार को सीएम समेत अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की, उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश

Image
पुलिस और झारखंड जगुआर के बीच उग्रवादियों से मुठबेड में शहीद हुए डिप्टी कमांडर राजेश कुमार को झारखंड जगुआर हेडक्वार्टर में श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मौके पर पहुंच पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर मुख्य सचिव, डीजीपी समेत कई बड़े अधिकारी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि के समय शहीद की पत्नी समेत पूरा परिवार उपस्थित था। हेमंत सोरेन समेत अधिकारियों ने शहीद की पत्नी को हौसला दिया। श्रद्धांजलि के बाद शाहिद के पार्थिव शरीर को हेलीकॉप्टर द्वारा उनके पैतृक आवास मुंगेर ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। गौरतलब है की बीते दिन पुलिस और जेजेएमपी उपद्रवियों के मुठभेड़ में डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार को गोली लगी थी। जिसके बाद उन्हें मेडिका अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आंगनबाड़ी केंद्र के सीढ़ियों पर मिली एक युवक की लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच

Image
सरायकेला जिला के आदित्यपुर में दिंदली आंगनबाड़ी केंद्र में एक अधेड़ व्यक्ति लाश लोगों को मिली है। व्यक्ति का शव आंगनबाड़ी केंद्र के बरामदे के बाहर सिढ़ी के पास पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार यह व्यक्ति कई सालों से आंगनबाड़ी केंद्र के बरामदे में ही रहता था और अपना गुजर बसर करता था। व्यक्ति की पहचान जगन्नाथ के नाम के रूप में हुई है।पुलिस ने मामले जांच करते हुए बताया कि व्यक्ति की मौत अज्ञात बीमारी से हुई है। आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि मामला एक अस्वाभाविक मौत के रूप में दर्ज कर लिया गया है।

दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में एक की मौत,एक गंभीर रूप घायल।

Image
रांची के नामकुम क्षेत्र के लोवाडीह में आज सुबह  ट्रेलर और कोयला लदा ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। ट्रेलर सड़क पर पलटी हो गया जबकि कोयला लदा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया इस हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां  इलाज के दौरान एक चालक की मौत हो गई।

अवैध सम्बंधों के कारण पति-पत्नी व प्रेमी की मौत, बेटी जख्मी, भतीजी सदमे में

Image
रांची के खलारी में अवैध सम्बंधों को लेकर पति, पत्नी और प्रेमी के बीच हुई हिंसक झड़प में मौत हो गयी है. जबकि बीच बचाव में आयी मृत दम्पति की बेटी गम्भीर रुप से जख्मी है. जबकि, भतीजी हिंसा का तांडव देख सदमे में चली गयी है. वह कुछ बोल नहीं पा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना खलारी थाना क्षेत्र के मोहन नगर में मंगलवार देर रात की है. घटना के सम्बंध में जो बाते सामने आयी है, उसके मुताविक मोहन नगर निवासी देव प्रसाद मेहर की पत्नी का इसी बस्ती के एक युवक प्रकाश नोनिया के साथ अवैध संबंध था. मंगलवार रात देव प्रसाद अपने परिवार के साथ घर में थे. तभी नशे में धुत प्रकाश नोनिया देव प्रसाद के घर में चाकू लिये जबरन घुस गया. देव प्रसाद ने विरोध किया तो उसकी देव प्रसाद से बकझक हुई. इसी दौरान प्रकाश नोनिया ने उस पर चाकू से हमला किया. बीच बचाव में देवप्रसाद की बेटी आ गई तो चाकू उसकी आंख में लग गई. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी को घायल देख देव प्रसाद उग्र हो गए और घर में पड़ी लाठी लेकर प्रकाश पर टूट पड़े. तभी देव प्रसाद की पत्नी भी ब...

केंद्रीय मुखी समाज द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई

Image
जमशेदपुर मेडिकल बस्ती धातकीडीह स्थित दुर्गा पूजा मैदान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई !इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा बिष्टुपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष  सुरंजन राय एवं विशिष्ट अतिथि जिला युवा मुखी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष  शंभू मुखी डूंगरी उपस्थित थे ! दोनों अतिथियों ने अमर बलिदानी शहीदे आजम भगत सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा किए गए संघर्षों के बारे में बताएं lइस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे  राजेश बाग, बजरंग करवा ,सुजीत मुखी, सुरिंदर मुखी, सोहनलाल कंसारी, विजय दास, राहुल कारवां ,परमेश्वर बहरा बबलू करवा ,गोविंदा मुखी ,जॉन मुखी ,सचिन मुखी और मेडिकल बस्ती के काफी सारे युवा एवं बच्चे शामिल थे l कार्यक्रम का संचालन राजेश बाघ ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन  परमेश्वर बहरा किया !

प्रबुद्ध नागरिक समिति ने राष्ट्रपति पदक पाने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

Image
बागबेड़ा कॉलोनी प्रबुद्ध नागरिक समिति के तत्वाधान में बागबेड़ा कॉलोनी स्थित अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान सभागृह में सम्मान समारोह संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन से हुआ। उसके बाद अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बागबेड़ा मध्य पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य सह बागबेड़ा कॉलोनी निवासी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनोज कुमार सिंह को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बागबेड़ा कॉलोनीवासियों ने स्मृति प्रतीक चिन्ह,अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं वर्ष 2017 मे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बागबेड़ा कॉलोनी  निवासी डॉ अनीता शर्मा को भी अंगवस्त्र एवं बुके देकर भी सम्मानित किया गया।  राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी वासियों का जो मुझे प्यार, स्नेह और सम्मान मिला है इसे मैं कदापि भुला नहीं सकता हूं। इसके अलावे बागबेड़ा कॉलोनी वासियों के लिए शिक्षा के विकास हेतु मुझसे जो भी सहयोग होगा मैं हर पल सहयोग देने के लिए तैयार हूं। राष्ट्रपति पु...

पूर्व मंत्री के जब्त बंगले में प्रवर्तन निदेशालय ने खोला अपना कार्यालय

Image
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एनोस एक्का का जब्त मकान को ईडी ने अपना मुख्यालय बना लिया है. अभी तक ईडी का कार्यालय पीपी कंम्पाउंड में था. ईडी के द्वारा वर्ष 2018 सितंर माह में मनी लॉडरिंग के मामले में हिनू स्थित एनोस एक्का का मकान को जब्त किया गया था. पूरा कार्यालय को शिफ्ट कर दिया गया है. ईडी का कार्यालय एक करोड़ 58 लाख रुपये में तैयार हुआ है. ईडी के द्वारा जब्त करने के बाद कार्यालय खोलने का लगातार काम चल रहा था. पूर्व मंत्री एनोस एक्का का ईडी के द्वारा पूरे झारखंड में करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है. पूर्व मंत्री एनोस एक्का होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागृह में पारा शिक्षक मनोज कुमार की हत्या के मामले में बंद हैं. इस मामेल में कोर्ट के द्वारा एनोस एक्का को सजा मिल चुकी है।

प्रेमी युगल को गांव वालों ने निर्वस्त्र घुमाया, मामले के जांच में जुटी पुलिस

Image
दुमका जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से शर्मसार करने वाली खबर निकल के सामने आ रही है। दरअसल, एक विवाहिता महिला व एक युवक दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं, जब प्रेमी महिला के घर पहुंचा तो ग्रामीणों ने प्रेमी को पकड़ लिया। और दोनों को गांव में 1 किलोमीटर तक नग्न घुमाया।दरअसल महिला का पति एक वर्ष से कारावास में बंद है। महिला रोज शहर में मजदूरी कर किसी तरह गुजर बसर करती है। महिला को वही काम कर रहे हैं एक युवक से प्रेम हो गया। महिला के घर आने के बाद महिला के बुलाने पर जब युवक से घर पहुंचा तो ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ा, जबरन कपड़े उतरवाए और दोनों को निर्वस्त्र गांव में एक किलोमीटर तक घुमाया। घटना आगे की तरह पूरे इलाके में फैल गई। जब घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और कार्यवाई की। डीसी और एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित त्वरित कार्रवाई कर चार नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने आगे कहा जो भी लोग दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने महिला के सुरक्षा को जिम्मेदारी ली है। सीओ और बीडीओ को मह...

भाजपा गोविंदपुर मंडल ने बीडीओ को सौंपा आग्रह पत्र

Image
भाजपा गोविंदपुर मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में जमशेदपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार को गोविंदपुर मंडल अंतर्गत पश्चिमी पंचायत और दक्षिणी पंचायत में नाली एवं सड़क निर्माण हेतु आग्रह पत्र सौंपा।प्रतिनिधि मंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से सौंपे गए मांग पत्र पर अतिशीघ्र कारवाई करने का आग्रह किया ।  इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सहित जिला कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार तथा अर्जुन कुमार एवं अनिल कुमार पांडे मौजूद थे।

मुसाबनी सीआरपीएफ कैम्प में 17 जवान डेंगू व 9 जवानों को चिकनगुनिया, कैम्प में हड़कम्प

Image
पूर्वी सिंहभूम जिले में डेंगू और जापानी बुखार के बाद चिकनगुनिया के मरीज सामने आने लगे हैं. जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी अलर्ट है. मंगलवार को मुसाबनी सीआरपीएफ कैम्प में 17 जवान डेंगू और 9 जवानों को चिकनगुनिया से पीड़ित पाये जाने के बाद से कैम्प में हड़कंप मच गया है. गौरतलब है कि सीआरपीएफ के जवान अक्सर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जंगलों की खाक छानते हैं. जहां वे ऐसे मच्छरों के शिकार होते हैं. साथ ही कैंप में भी मच्छरों से बचान के विशेष इंतजाम किए जाने की जरूरत होती है. जो नहीं है. इतनी बड़ी संख्या में जवानों का एक साथ पीड़ित होना चिंता का विषय है। जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ साहिर पाल ने बताया कि डेंगू एवं चिकनगुनिया का केस बढ़ना चिंता का विषय जरूर है. इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मुसाबनी सीआऱपीएफ कैम्प के जवानों के बीमार रहने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां जाकर जवानों के ब्लड का सैंपल लिये तथा उसकी जांच की. जिसमें 17 जवान डेंगू तथा 9 जवान चिकनगुनिया की जांच में पॉजिटिव पाए गए. गंभीर लक्षण वाले जवानों को अस्पतालों मे...

कांग्रेसियों ने देशभक्त शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें अर्पित किए श्रद्धासुमन।

Image
आज देश की आजादी में हँसते हुए अपनी जान न्योछावर करने वाले महान देश भक्त भगत सिंह की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपूर में मनाई गई इसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रतिनिधि कमलेश कुमार पान्डेय, जिला उपाध्यक्ष आनंद मय पात्रा, प्रभात रंजन श्रीवास्तव,अरूण सिंह, सुदर्शन तिवारी ,अनंत लाल, मुन्ना सिंह मुख्य रूप से भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया एवं उनके देश प्रेम में किए गए बलिदान को याद रखने और उससे सबक सिखने की बात कही गई।

सिद्धू ने दिया इस्तीफा,पढ़े इस्तीफे की वजह।

Image
पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस के प्रधान पद से अचानक इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। कल तक सिद्धू 2022 में पंजाब में कांग्रेस को सत्ता दिलाने का दम भर रहे थे। आज अचानक कुर्सी छोड़ दी। दरअसल सिद्धू का यह इस्तीफा अचानक नहीं है। इसकी कहानी कैप्टन के कुर्सी से हटते ही शुरू हो गई थी।वास्तव में सिद्धू  कांग्रेस को कैप्टन की तरह चलाना चाहते थे। वह संगठन से लेकर सरकार तक सब कुछ अपने कंट्रोल में चाहते थे। ऐसा हुआ नहीं और सिद्धू को स्थानीय नेताओं से लेकर हाईकमान तक की चुनौती से गुजरना पड़ा। इस वजह से सिद्धू करीब सवा 2 महीने में ही कुर्सी छोड़कर चले गए। कैप्टन अमरिंदर के हटने के बाद सिद्धू खुद सीएम बनना चाहते थे। हाईकमान ने सुनील जाखड़ को आगे कर दिया। सिद्धू मन मसोस कर रह गए। वो राजी हुए तो पंजाब में सिख सीएम ही होने का मुद्दा उठा। सिद्धू ने फिर दावा ठोका, लेकिन हाईकमान ने उन्हें नकारकर सुखजिंदर रंधावा को आगे कर दिया। इसके बाद सिद्धू नाराज हो गए। अंत में चरणजीत चन्नी सीएम बन गए। चन्नी के सीएम बनने के बाद सिद्धू उनके ऊपर हावी होना चाहते थे। सिद्धू लगातार उनके साथ घूमते रह...

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, असिस्टेंट कमांडेंट हुए घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जा गया रांची

Image
लातेहार जिला में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़ में झारखंड पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराने में सफलता हासिल की है। इस मुठभेड़ में डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार को गोली भी लगी है। घायल अवस्था में राजेश कुमार को हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची लाया जा रहा है। घायल राजेश झारखंड जगुआर में पदस्थापित है। सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ में नक्सलियों का हथियार भी मिला है। जंगल में सर्च अभियान जारी है।

आयुष्मान योजना का लाभ हर गोल्डन कार्ड धारी तक पहुंचाने में रेलवे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा -- रमेश चंद्र रतन

Image
 यात्री सेवा समिति की बैठक में  चेयरमैन  रमेश चंद्र रतन जी की अध्यक्षता में रेल अधिकारियों की बैठक हुई उसमें  प्रधानमंत्री  के ड्रीम प्रोजेक्ट आयुष्मान भारत के अंतर्गत गोल्डन कार्ड धारी बीपीएल श्रेणी में जो आते हैं उनको और अधिक से अधिक लाभ मिले इनका इलाज रेलवे हॉस्पिटल में किया जाना चाहिए. माननीय चेयरमैन ने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवा को और अधिक सुदूर बनाने के लिए अधिकारियों को रणनीति बनाने का निर्देश दिया।  सभी रेलवे कर्मचारियों एवं वेंडर का वैक्सिनेशन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।पिछले समय के कार्यकाल में उनके अध्यक्षता में इस योजनाओं को रेलवे हॉस्पिटल में भी प्रारंभ किया था। स्वच्छ्ता के लिए रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया। बैठक में सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी ने आयुष्मान भारत की योजनाओं को अधिक गति देने के लिए अधिकारियों को आग्रह किया उसके उपरांत चेयरमैन  ने भी इस योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कहा के रेलवे माननीय प्रधानमंत्री के सपनो का भारत बनाने के लिए संकल्पित है आयुष्मान भार...