भारत बंद के दौरान नक्सलियों ने रेल पटरियों को उड़ाया, रेल आवागमन प्रभावित


नक्सली प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए नक्सलियों के द्वारा 20 नवंबर को आहूत बंद के पूर्व रात ही नक्सलियों ने सॉफ्ट टारगेट रेल पटरी ओ को निशाना बनाकर अपनी मौजूदगी का एहसास व विरोध कराने की कोशिश की है। शुक्रवार की रात हावड़ा मुंबई रेल मार्ग पर चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत लोटा पहाड़ और सोनुवा रेलखंड के बीच अप लाइन पर लैंडमाइन लगाकर रेल पटरी उड़ा दी। जिससे ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी इमरजेंसी वैन फोर्स के साथ राहत और बचाव कार्य टीम लेकर पहुंच गए हैं पटरियों की मरम्मत ई का कार्य जारी रहने की खबर है।
दूसरी ओर प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात लातेहार-टोरी रेल खंड पर रिचुगुटा-डेमू स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक को केन बम सै उड़ा दिया। जिसके मां बाद उक्त मार्ग पर जा रही डीजल लोकोमोटिव बेपटरी हो गई। अप और डाउन दोनों रेलवे ट्रैक को पर आवागमन प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द करने की खबर है वहीं कई के मार्ग में बदलाव किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरवाडीह-गोमो डाउन पैसेंजर, अप बरकाकाना-वाराणसी बंडामुंडा पैसेंजर और अप बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन बरवाडीह पैसेंजर को रद्द कर दिया गया है।13348 डाउन पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस को गढ़वा रोड स्टेशन पर रोक दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर कुछ ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है जिसमें 18636 सासाराम-रांची और 08310 जम्मूतवी एक्सप्रेस डाइवर्ट भाया गया-कोडरमा-मुरी होकर चलेगी।18102 डाउन टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस को वाया डेहरी ऑन सोन के लिए रवाना किया गया है।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 08689/08699 (रांची- टोरी – रांची) मेमू स्पेशल ट्रेन को 20 नवंबर को रांची से लोहरदगा रांची के बीच ए चलाने का निर्णय लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार