तार कंपनी तालाब के पास झोले में मिली लाश बिष्टुपुर की वर्षा की,छठ से थी लापता
मृतका की बहन जया का कहना है कि वह शादी शुदा थी। कदमा निवासी विशाल मेहता के साथ उसका विवाह हुआ था लेकिन वे लोग दहेज की मांग कर रहे थे इसलिए वे लोग बहन को घर ले आए। उसके बाद एक लड़के के संपर्क में आए वह एक लड़के के संपर्क में आई। उसके साथ भी रह रही थी। इसी दरमियान बिष्टुपुर के पीएसआई से भी उसका संपर्क हो गया। पीएसआई( जो फिलहाल साकची थाने में पदस्थापित बताए जा रहे हैं) को उस लड़के के साथ उसका संबंध नागवार गुजरा।जिसके कारण दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।
बहरहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर हर दृष्टिकोण से मामले की जांच में लगी हुई है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Comments
Post a Comment