पुत्र ने की पिता को हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार।


जादूगोड़ा में रिश्ते का कत्ल कर दिया गया है. जादूगोड़ा के ग्राम भाटिन टोला फटनाडुंगरी का रहने वाला कान्हू टुड्‌डू बुधवार की सुबह जादूगोड़ा थाना आकर बताया कि उसने अपने पिता जगत टुड्‌डू 71 वर्ष की मंगलवार की रात कुदाव एवं दाउली से काटकर हत्या कर दिया है. इस सूचना के सत्यापन के पश्चात् वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया एवं सूचक हत्यारे को साथ लेकर घटनास्थल ग्राम भाटिन, टोला फटनाडुंगरी पुलिस पहुंची।
घटनास्थल पर एक वृद्ध व्यक्ति की लाश लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ पाया गया. वह सूचक कान्हू टुड्‌डू के पिता जगत टुड्‌डू की लाश थी. शव को तत्काल कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हेतू अनुमण्डलीय अस्पताल घाटशिला भेजा गया. घटनास्थल पर मृतक की पत्नी मालती दुडू का बयान अंकित किया गया. अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया और हत्या में प्रयुक्त प्रदर्श कुदाल एवं दाऊली को विधिवत् जप्त किया गया है।
मालती टुडू के बयान पर जादूगोड़ा थाना कांड सं०- 62/2021, दिनांक 17 नवम्बर 2021, धारा 302 भाद०वि० दर्ज किया गया है. अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार