मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी, जेसीबी छतिग्रस्त,राहत, बचाव कार्य जारी,दोषियों पर कार्रवाई तय


पाकुड़ रेलवे साइडिंग माल पहाड़ी में एक मालगाड़ी के तीन बोगी बेपटरी होने की खबर है। इस दुर्घटना में मालगाड़ी पर पत्थर लोड करा रहा एक जेसीबी मशीन भी उसकी चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि उसका चालक बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अफसर और रेल सुरक्षा बल मौके पर पहुंची राहत और बचाव कार्य जारी है।
बताया जाता है कि जेसीबी सही लाइन में नहीं थी। जिसके कारण उक्त घटना घटी। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार