जुगसलाई बाटा चौक स्थित रवि टॉयज दुकान में बीती रात छत का टीना काटकर अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया. दुकान के अंदर घुसे चोरों ने कैश काउंटर का लॉक तोड़कर ₹5000 नकद और करीब उतने ही मूल्य के खिलौनों की चोरी की. और भी कुछ सामान उठाकर ले गए. करीब एक सप्ताह पहले भी चोरों ने रवि टॉयज में चोरी के अलावे तीन-चार दुकानों में चोरी की थी और नकद समेत खिलौने चोरी कर ले गये थे. शुक्रवार की सुबह मालिक रवीन्द्र सिंह भाटिया ने दुकान खोला तो पाया कि अंदर का सामान बिखरा है. छत का टिना काट दिया गया है. कैश काउंटर तोड़कर उसमें रखा पांच हजार रुपये भी चोरी कर लिये गये थे. घटना की खबर पूरे दुकानदारों के बीच फैल गयी. दुकानदार जमा हो गये और पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने पर दुकानदारों ने अपनी नाराजगी दिखायी और कहा कि एक सप्ताह पहले चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का कोई परिणाम सामने नहीं आया. दुकानदार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे थे. रवि टॉयज दुकान के मालिक रविंद्र सिंह भाटिया ने बताया की चौक बाजार स्थित उनके दुकान से सटे तीन दुकानों में अब तक चोरी की घटना हो चुकी है. उनकी दुकान में तो एक सप्ताह के अंदर चोरी की दूसरी घटना हुई है।
No comments:
Post a Comment