शादी समारोह से लौट रहे साले बहनोई को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली,एक की मौत, दूसरा गंभीर


देवघर:सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल और पहरीडीह सड़क मार्ग पर सोमवार सुबह बाइक सवार अपराधियों ने शादी समारोह से लौट रहे कुंडा थाना क्षेत्र चांदडीह निवासी अफजाल अंसारी और उसके साले मोहनपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी मोतिउर रहमान को गोली मार दी। गोलीबारी की घटना में अफजाल की मौत मौके पर जब भी मोतिउर रहमान गंभीर रूप से घायल है।सूचना मिलने पर एसपी धनंजय कुमार सिंह, एसडीपीओ पवन कुमार और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, सारवां थाना प्रभारी अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे। मामले की जांच जारी है। फिलहाल घटना का कारण नहीं पता चल पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अफजाल अपने ससुराल में ही एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने साले मोतिउर रहमान के साथ लौट रहा था। इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने सिर में सटाकर गोली मार दी। इस घटना में अफजाल की मौत मौके पर हो गई। गंभीर रूप से घायल मोतिउर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस से अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार