तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान पर विधायक सरयू राय ने कहा पीएम का व्यक्तित्व


तीन कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वापस लिए जाने के ऐलान करने पर विधायक सरयू राय ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया देते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि विलंब से उठाए गए सही कदम के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद। उन्होंने इस कदम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व के लचीलापन का प्रमाण बताया।
बता दें कि लगभग साल भर से तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान बैठे हुए थे। आंदोलन लंबा खींचा चला रहा था।
इसी बीच कार्तिक पूर्णिमा, प्रकाश पर्व और देव दीपावली के पावन मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर सबको चौका दिया है। उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान उक्त घोषणा की है।
बहरहाल किसान आंदोलन वाले इसे अपने आंदोलन की जीत बता रहे हैं। वहीं चर्चा यह है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लिया है। जबकि प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान करने और किसानों से अपने घर लौटने और नया सोचने की बात की अपील की है। उसके बावजूद किसान नेता राकेश सिंह टिकैत ने ऐलान किया है कि फिलहाल आंदोलन समाप्त नहीं होगा और भी कई मुद्दों पर चर्चा होनी बाकी है और संसद में भी कानून निरस्त करने का काम होना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार