हत्या का मामला आत्महत्या में बदला, आरोपी बागबेड़ा नया बस्ती से गिरफ्तार


बागबेड़ा पुलिस ने नया बस्ती रोड नम्बर-3 में बीते अगस्त में महिला की फांसी लगने से हुई मौत के मामले के अनुसंधान के क्रम में पाया कि मामला हत्या ( भादवि की धारा 323/302/34) के बजाय आत्महत्या का है. उसके बाद पुलिस ने परिवर्तित धारा 306 के तहत कोर्ट में अर्जी दी और फिलहाल मामले के अभियुक्त विमल माथुर को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर उसे जेल भेज दिया गया है. घटना 12 अगस्त 2021 को हुई थी. इस सम्बंध में बागबेड़ा पुलिस ने मारपीट व हत्या का मामला दर्ज किया था. मामले का प्राथमिक अभियुक्त बिमल माथुर को बनाया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार