मानगो में शराब के नशे में धुत अधेड़ फांसी लगाकर की आत्महत्या


मानगो थाना अंतर्गत मुंशी मोहल्ला मकान नंबर 66 ए निवासी रमेश कुमार सिंह 43 वर्षीय ने बीती रात शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उसके पिता का नाम राम नगीना सिंह है. पुलिस के मुताबिक मृतक रमेश कुमार सिंह शराब का आदी था. हमेशा शराब पीकर घर आता और बाद विवाद करता था. तीन चार साल पहले नशा की वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई. उसके बाद से वह अकेले अपने भाइयों के साथ रहता था. मंगलवार को भी देर रात शराब के नशे में घर आया और अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा और रस्सी काट कर फंदे से उतारा गया. उसे इलाज के लिये एमजीएम हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरें ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार