रेसीडेंसी गार्ड ने युवक को निर्वस्त्र कर पीटा,वीडियो वायरल ,ग्रामीणों ने गार्ड पर किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार पास के बस्ती का एक युवक को रेसीडेंसी के गार्ड ने शौच करते हुए पकड़ा और उसे निर्वस्त्र कर रॉड से पीटा और उसका वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद से युवक लापता है। इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगते ही ग्रामीण क्रोधित हो गए और गार्ड पर हमला कर दिया है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। चार लोगों को हिरासत में ले जाने की खबर है। गार्ड को लोगों के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है।
Comments
Post a Comment