सड़क में गड्ढे या गड्ढे में सड़क, गंदे पानी के छींटे से पैदल चलना हुआ मुश्किल,दुर्घटना को आमंत्रित करता सड़क पर फैला कूड़ा।
दूसरी ओर सड़क में गड्ढे और सड़क की जर्जर हालत और उसने पानी भर जाने के कारण अक्सर ट्रैफिक जाम भी रहता है और दुर्घटना होती रहती है।
बहरहाल परसुडीह क्षेत्र में नेताओं की कमी नहीं है और यह नेता रोज इस सड़क का उपयोग अमूमन करते हैं लेकिन इस सड़क के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठा रहा है। एक आध बार कुछ नेताओं ने आवाज उठाई उसके बाद थूक पॉलिश भी हुई और फिर वही हालत हो गई है।
इस संदर्भ में लोगों का कहना है कि पशुपालन विभाग और कृषि उत्पादन बाजार समिति के बीच खाली जगह जहां है यहां कूड़ा फेंके जा रहे हैं। उस स्थल को साफ सुथरा करा कर दुकानें वगैरह बना कर गरीब बेरोजगारों को किराया लेकर आवंटित कर दिया जाए तो सरकार को भी फायदा होगा बेरोजगार को भी फायदा होगा और हम लोगों को भी फायदा होगा क्योंकि सड़क पर कूड़े का अंबार नहीं लगेगा। दूसरी ओर लोगों का कहना है कि सड़कों की दुर्दशा अविलंब ठीक होनी चाहिए।
Comments
Post a Comment