कैप्टन ने टि्वटर हैंडल से हटाया कांग्रेस,कहा छोड़ रहा हूं कांग्रेस,पर बीजेपी में नहीं


पंजाब कांग्रेस में चल रही उथल-पुथल के बीच नया ट्विस्ट उस वक्त आ गया जब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल अकाउंट से हटा दिया है और केवल पूर्व सीएम लिख दिया है।जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
चर्चा है कि कांग्रेस से अपना रिश्ता भंग कर दिया है। जल्दी कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं। संभावना व्यक्त की जा रही थी कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे लेकिन उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कह दिया कि कांग्रेस छोड़ रहा हूं लेकिन बीजेपी में भी नहीं जा रहा हूं।
जबकि बुधवार को ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अचानक मुलाकात कर ली है। हालांकि उन्होंने इस मुलाकात को किसान आंदोलन पर बात करने कह कर टाल दिया था। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा अलग ही हो रही थी। कि वे भाजपा में जा सकते हैं और भाजपा में राज्यसभा के सांसद बनाकर केंद्रीय कृषि मंत्री भी बना सकती है।
कि उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर विराम लगाते हुए कहा कि अब कांग्रेस में वे नहीं रहेंगे और बीजेपी में नहीं जा रहा हूं।
वहीं दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह नई पार्टी बना सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर पंजाब में अस्थिरता के दौरान कांग्रेस आलाकमान नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस आलाकमान ने गुरुवार संध्या तक इस्तीफे के मुद्दे पर पुनर्विचार करने को कहा है।
वहीं नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मिलने जा रहे हैं।‌
बहरहाल पंजाब में राजनीतिक संकट बरकरार है हाई वोल्टेज राजनीति चल रही है कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को सिद्धू से बात कर राजनीतिक उथल-पुथल खत्म करने की जिम्मेवारी डाल दी है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार