ज्योतिर्मयी नायक बनी इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता

ज्योतिर्मयी नायक बनी इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता


सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 16' को अपनी विजेता मिल गई है। ओडिशा के भुवनेश्वर की रहने वाली ज्योतिर्मयी नायक ने इस सीजन की प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। वह इस शो को जीतने वाली ओडिशा की पहली प्रतियोगी बन गई हैं।
ग्रांड फिनाले में जजों और दर्शकों का दिल जीतने के बाद ज्योतिर्मयी को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक शानदार कार भी इनाम में मिली। इस कड़े मुकाबले में जबलपुर के तनिष्क शुक्ला फर्स्ट रनर-अप रहे, जबकि अन्य फाइनलिस्ट्स अंशिका चोंकर, मनराज वीर सिंह, मायस्मी बसु और सुहैल सूफी ने टॉप 6 में अपनी जगह बनाई थी।
'यादों की प्लेलिस्ट' थीम पर आधारित इस 10 महीने लंबे सीजन को श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह ने जज किया, जबकि मेजबानी आदित्य नारायण ने की। ग्रैंड फिनाले की शाम बेहद शानदार रही, जिसमें उषा उत्थुप, उदित नारायण, कुमार सानू और पापोन जैसे दिग्गज गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कंप्यूटर साइंस में बी.टेक करने वाली ज्योतिर्मयी ने फिनाले में 'सइयां ओ सइयां' गाने पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर जजों से स्टैंडिंग ओवेशन हासिल किया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत से पूरे देश और संगीत जगत में खुशी की लहर है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार