*आदित्यपुर नगर निगम में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन*
जमशेदपुर। आईडीबीआई बैंक, आदित्यपुर शाखा की ओर से रविवार को आदित्यपुर नगर निगम परिसर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला गया। सभी ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, सुखी एवं तनावमुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
यह आयोजन “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की भावना को साकार करने तथा समाज में स्वास्थ्य एवं जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त एजाज अनवर, , पारुल सिंह, उप नगर आयुक्त, संजीव सरदार, महापौर, आदित्यपुर नगर निगम, राकेश कुमार, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रमुख, आईडीबीआई बैंक, जमशेदपुर, विवेकानंद कुमार, शाखा प्रमुख, आईडीबीआई बैंक, आदित्यपुर शाखा
राकेश कुमार आदित्यपुर शाखा
अमित कुमार पॉल, आईडीबीआई बैंक जमशेदपुर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment