उदित भास्कर को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व संपन्न




जमशेदपुर। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। शहर के विभिन्न छठ घाटों पर लाखों छठवर्तियो ने फल फूल से सजे सूप से उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर शांति, सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भी सपरिवार छठ पर अर्घ्य दिया। मौके पर रघुवर दास ने कहा कि आस्था का महापर्व छठ एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है। इस पर्व में पूजा की सामग्री की उपलब्धता में सभी समुदायों की भागीदारी होती है। सूर्य शक्ति प्रकाश और तेज का प्रतिक है। छठ पर्व सभी जाति समुदाय के लोग मिलकर मनाते है। उन्होंने कहा भगवान भास्कर सभी छठ वर्तधारियों की मनोकामना पूर्ण करे। दास ने सभी वर्तधारियो को छठ की शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार