साकची गुरुद्वारा में बदला गया निशान साहिब का चोला,निकाली गई प्रभात फेरी


जमशेदपुर। सिखों के पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव महाराज जी के 554वें प्रकाशोत्सव को समर्पित प्रभात फेरी का आयोजन बुधवार को साकची में किया गया, उसके उपरांत गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब के चोला भी बदला गया.
आज पहले दिन प्रभात फेरी ने प्रातः साढ़े तीन बजे गुरु नानक नगर, साकची का भ्रमण किया. सर्वप्रथम गुरु चरणों में अरदास कर प्रभात फेरी निकाली गई. प्रभात फेरी में शामिल संगत गुर नानक देव जी पर रचित शब्द गायन करते हुए साकची गुरु नानक नगर के क्षेत्र का भ्रमण किया. सरदार रणजीत सिंह जोहरा, सरदार गुरनाम सिंह तथा शमशेर सिंह सोनी के यहां संगत के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी.
प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया की इच्छुक श्रद्धालु संगत प्रभात फेरी को घर पर दर्शन हेतु आमंत्रित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं.
प्रभात फेरी में मुख्य रूप से सरदार निशान सिंह, परमजीत सिंह काले, जसवीर सिंह गांधी, सतनाम सिंह घुम्मन, दलजीत सिंह, सुरजीत सिंह छीत्ते ,अवतार सिंह, अमरपाल सिंह, सिख नौजवान सभा के मनमीत सिंह, प्रितपाल सिंह, जगजीत सिंह ,सतपाल सिंह के अलावा सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबी राज कौर, बीबी जोगिंदर कौर, बीबी बलविंदर कौर, बीबी रणजीत कौर, बीबी कमलजीत कौर, बीबी राजबीर कौर, बीबी अमरजीत कौर आदि शामिल थे. वहीं प्रभात फेरी के गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद साकची गुरुद्वारा में निशान साहिब का चोला बदला गया. चोला बदलने से पूर्व ग्रंथी बाबा अमृतपाल सिंह ने गुरु चरणों में अरदास की. हरमीत सिंह भामरा, सतनाम सिंह सत्ते, त्रिलोचन सिंह, गुरमीत सिंह मंगू, जगदीप सिंह, मलकीत सिंह ने निशान साहिब बदलने की सेवा श्रद्धापूर्वक निभायी.

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार