जमशेदपुर। टाटा पावर कंपनी की अनुसंगी इकाई टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के ठेकेदार एलाईज इंजीनियरिंग के अधीन कार्यरत मजदूरों का,सप्लायरो का और ड्राइवर का वेतन भुगतान और फूल एंड फाईनल सेटलमेंट की मांग को लेकर मंगलवार को झामुमो और सामाजिक सेवा संघ के मजदूर नेताओं के द्वारा टाटा पावर कंपनी गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के एचआर हेड समीरण करण और मजदूर नेताओ के बीच वार्ता हुई। समीरण करण ने मजदूर प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया की सभी का पेमेंट 4 दिसंबर तक हो जाएगा और फाइनल सेटलमेंट की प्रक्रिया पूरी कर 10 दिसंबर तक उनका भी पेमेंट कर दिया जाएगा। वहीं नेताओं ने कहा कि 10 दिसंबर तक फाइनल सेटलमेंट की भुगतान नहीं होने पर 11 दिसंबर को मजदूरों के साथ कंपनी गेट पर टी पी एल के मजदूरों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। आज के विरोध प्रदर्शन मे झामुमो जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, मजदूर नेता सह सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष राजेश सामंत, मुखिया शिवलाल लोहरा, भूपति सरदार, छोटे सरदार, राकेश कुमार सिंह, मन्नू श्रीवास्तव, राजू कुमार,नरेंद्र सिंह, रत्नेश्वर राय, धर्मेंद्र यादव,जोगिंदर यादव, रामनाथ यादव आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment