Monday, November 15, 2021

बिष्टुपुर में अपराधियों ने किया लूट का असफल प्रयास,कलेक्शन एजेंट को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिस


इन दिनों शहर में गोली चरण की घटनाएं आम हो गई है आए दिन कहीं ना कहीं गोली चालन की खबरें आ रही है। रविवार की रात उलीडीह थाना क्षेत्र में कोर्ट के वेंडर के घर के बाहर फायरिंग की चर्चा भी थमी ही नहीं थी कि सोमवार की शाम बिष्टुपुर थाना क्षेत्र भीड़भाड़ वाले इलाके में अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए सीएमएस के कलेक्शन एजेंट जितेंद्र कुमार से रुपए छीनने में असफल होने पर उन पर गोली चला दी। घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो चुकी है। बाइक सवार अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट से रुपए लूटने का प्रयास किया। असफल होने पर जितेंद्र के पैर में गोली मार दी। खास बात यह रही कि गोली लगने के बावजूद जितेंद्र ने अपना हौसला नहीं छोड़ा और पत्थर से मारकर अपराधियों को भगा दिया। जबकि पास खड़ी इधर-उधर भीड़ वारदात देखती रही।घटना बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के खालसा क्लब के पास की बताई जा रही है। जितेंद्र को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है।घटना की खबर मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और जांच में सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट और सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता टीएमएच पहुंचे। जहां जितेंद्र के हौसले की दाद दी।
बताया जाता है कि जितेंद्र ₹2 लाख रुपए जी टाउन स्थित एसबीआई शाखा में जमा कराने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने कट्टे के सहारे उनसे लूट का प्रयास किया है। लूट में असफल अपराधियों ने जितेंद्र को गोली मारी और फरार हो गए। इस दौरान जितेंद्र ने उन पर पथराव किया और अपने को बचाने के लिए खालसा क्लब के पास ही आइसीआइसीआइ बैंक के पास एक कार्यालय में घुस गए।

No comments:

Post a Comment