Monday, November 15, 2021

भगवान बिरसा की प्रतिमा पर नई स्मारक शेड का विधायक ने किया उद्घाटन


झारखंड राज्य स्थापना दिवस और झारखंड उलगुलान के नायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ मौक़े पर जुगसलाई विधायक माननीय मंगल कालिंदी ने सोपोडेरा भगवान बिरसा मुंडा की नई स्मारक शेड का उद्घाटन किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौक़े पर मंगल कालिंदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को भारतीय समाज एक ऐसे नायक के तौर पर जानता है, जिसने सीमित संसाधनों के बावजूद अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था! उलगुलान की शुरुआत करने वाले ये वो शख्स थे जो जननायक के तौर पर इतिहास में दर्ज हो गए! भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ मौके पर जमशेदपुर प्रखंड के सोपोडेरा में झारखंड आंदोलनकारी अंतू मार्डि के नेतृत्व में 50 से अधिक लोगों ने विधायक मंगल कालिंदी की उपस्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नीति सिद्धांतों पर आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थामा ।
विधायक मंगल कालिंदी ने सभी को माला पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलवाई.. पार्टी में शामिल होने वालों में अंतू , नएराम करमाकर, भूपेंद्र साहू, पुरेंद्र पात्रों ,गिरीश करवा, सुशील कुमार पूर्ति, मोना राम , गोमा , राजेश बीरूवा, लक्ष्मण आदि कई अन्य लोग..
मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी के मार्गदर्शन से जुगसलाई विधानसभा में विकास का काम और तेजी से किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment