राज्य में हत्या और अपराध के मामले बढ़ते ही जा रहे है। अब दिन दहाड़े राज्य में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं जा रहीं है। और राज्य सरकार और प्रशासन खामोश है। नया मामला हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र का है जहां सुबह-सुबह अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी है। युवक की पहचान केदार ठाकुर के तौर पर हुई है। मालूम हो सुबह अर्घ्य की सुबह सूबे में पुलिस प्रशासन का चौकस प्रबंध रहता है। इसके बाद सुबह सुबह सबके सामने हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह में सूर्य को अर्घ्य देकर केदार ठाकुर अपने घर लौट रहे थे। इसी दो अपराधी मोटरसाइकिल पर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और तुरंत रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले को संज्ञान में लिया। घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment