Thursday, May 27, 2021

महिला ने की आत्महत्या,मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

दोस्तों नमस्कार
कोरोना के संक्रमण के दौर में मेरा आप सबों से निवेदन है कि आप अनावश्यक भीड़ में जाने से बचें। मास्क और सैनेटाइजर का प्रयोग करें स्वस्थ रहें मस्त रहें।

जमशेदपुर केेे बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरेज कॉलोनी में 22 वर्षीय एक महिला द्वारा अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला ममता सरदार ने 2015 मेंं बंगाल के पुरुलिया निवासी से प्रेमविवाह किया था।पति सूरज टेंट हाउस में मजदूर का काम करता है। दोनो कैरेज कालोनी में रेलवे क्वाटर में किराए में रहते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ममता का अपने पति के अलावा किसी दूसरे लड़के से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था।पति सूरज द्वारा कई बार मृतक को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथो पकड़ा था।पति द्वारा लाख समझाने के बाद मृतक ममता का अपने प्रेमी से मिलना जारी रहा।इस क्रम में आज सुबह दोनो पति पत्नी के बीच कुछ कहा सुनी हुई।जिसके बाद पति सूरज अपने काम पर चला गया और मृतक ममता अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

No comments:

Post a Comment