Wednesday, May 26, 2021

आज 26 मई को लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण , चक्रवात तूफान यास के कारण नहीं दिखेगा,पश्चिम बंगाल उड़ीसा झारखंड में पूर्ण चंद्रग्रहण।



दोस्तों नमस्कार
कोरोना के संक्रमण के दौर में मेरा आप सबों से निवेदन है कि आप अनावश्यक भीड़ में जाने से बचें। मास्क और सैनेटाइजर का प्रयोग करें स्वस्थ रहें मस्त रहें।

2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगने जा रहा है। इस बार पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. यह चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत और अमेरिका में दिखाई देगा। यह प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों से भी दिखाई देगा. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा। चक्रवात तूफान यास के कारण यह पूर्ण चंद्रग्रहण पश्चिम बंगाल उड़ीसा झारखंड में आसमान में बादल छाए रहने के कारण नहीं दिखेगा । वहीं दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर के क्षेत्र में भी दिखाई देगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण को ब्लड मून भी कहा जाता है। आपको बता दें कि पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे सूर्य की किरणें सीधे चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती हैं। इसके विपरीत, सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य की किरणों को अवरुद्ध करके पृथ्वी पर छाया डालता है।

No comments:

Post a Comment