छोटा गोविंदपुर अवस्थित अमलतास सिटी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जमशेदपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के सहयोग से आज कृत्रिम छठ घाट में पानी भरने का काम किया गया। ज्ञात हो कि इससे पहले उस घाट के गंदे पानी को निकलवाने का काम मोटर लगवाकर भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल तथा विकास समिति के सहयोग से हुआ था।आज मौके पर उपलब्ध थे भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल के उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार अमलतास सिटी के अध्यक्ष किरण कुमार सिंह महासचिव मुकेश सिंह , कृष्णकांत सिंह तथा अन्य गणमान्य लोग।
No comments:
Post a Comment