Sunday, November 7, 2021

नव विवाहिता का फंदे से झूलता मिला शव,परिजनो ने ससुराल वालो पर लगाया प्रताड़ना का आरोप


बिरसानगर जोन नंबर दो के रोड नंबर 1 में नवविवाहिता अजीत सिंह की पत्नी निधि सिंह का शव शनिवार को फंदे से झूलता पाए जाने से हड़कंप मच गया है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। महिला के परिवार वालों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। वहीं दूसरी ओर खबर मिलते ही मृतका के परिजन रांची से जमशेदपुर पहुंच गए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले प्रताड़ित और मारपीट करते थे। पुलिस मामले की जांच में लग गई है। मामला आत्महत्या का है या हत्या का पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची निवासी निधि की शादी 2019 में बिरसा नगर के अजीत कुमार सिंह के साथ हुई थी। शनिवार को उसका शव फंदे से झूलता हुआ पाया गया तो परिवार वालों में कोहराम मच गया। घरवालों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

No comments:

Post a Comment