Monday, November 8, 2021

बच्चों के वॉर्ड में लगी आग4 बच्चों की मौत, 36 नवजात बचाए गए।



मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 4 मासूमों की जान चली गई। आग लगने के बाद अस्पताल परिसर में करीब 40 बच्चे फंसे हुए थे, जिसमें से 36 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘बच्चों का असमय दुनिया से जाना बेहद असहनीय पीड़ा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। इन बच्चों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घटना में जो घायल हुए हैं, उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो, यही मेरी कामना है।’

बच्चों का असमय दुनिया से जाना बेहद असहनीय पीड़ा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। इन बच्चों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घटना में जो घायल हुए हैं, उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो, यही मेरी कामना है।
सीएम चौहान ने आगे लिखा, ‘भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग की घटना दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ। घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। जांच एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे।’

भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग की घटना दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ। घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। जांच एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे।

No comments:

Post a Comment