Monday, November 8, 2021

छठ घाट पर स्वास्थ्य मंत्री के लगे पोस्टर महिलाओं ने फाड़े, विरोध करने पर कांग्रेसी को पीटा,जमकर बवाल, पुलिस पहुंची,स्थिति नियंत्रित


कदमा के उलियान नील सरोवर छठ घाट की विवादित भूमि पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के लगे पोस्टर दूसरे पक्ष के दावेदार महिलाओं ने फाड़ दिया। इस बात की खबर बन्ना गुप्ता समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी तो वे लोग भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई और महिलाओं ने एक कांग्रेसी कार्यकर्ता राजेश रजक को पीट भी डाला। जिसके बाद माहौल खराब हो गया। इस बात की सूचना मिलते कदमा थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे और दोनों बच्चों को समझा-बुझाकर फिलहाल मामला नियंत्रित कर दिया और बातचीत चलने की खबर है। घटना सोमवार की है।
खबरों के अनुसार नील सरोवर घाट की भूमि पर नील चंद्र महतो और कई लोग दावेदारी जताते रहे हैं। जो जमीन को सीएनटी एक्ट में होने का दावा करते हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा नीलचंद्र महत्व एवं कुछ लोगों को डिग्री भी दिए जाने की खबर है।
वहीं दूसरी ओर प्रतिवर्ष इस घाट पर फिलहाल मंत्री बने बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में छठ पूजा का आयोजन होता चला आ रहा है। इस घाट के विकास के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने काफी प्रयास किए हैं। हर साल छठ पर्व के मौके पर यहां की व्यवस्था चाक-चौबंद की जाती रही है। इसी कड़ी में इस बार भी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पोस्टर लगाए गए थे।
वहीं दूसरी ओर सोमवार को उस वक्त बवाल बढ़ गया जब उस जमीन पर अपनी दावेदारी करने वाली कुछ महिलाएं वहां पहुंच गए और बन्ना गुप्ता के पोस्टरों को फाड़ दिया। इस बात की भनक कांग्रेसी कार्यकर्ता राजेश रजक को लगी वह भी अपने दल बल के साथ वहां पहुंचकर महिलाओं का विरोध करने लगे। इसी दौरान मारपीट हो गई। स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति नियंत्रित कर लिया है आगे स्थाई समाधान निकालने का प्रयास जारी है।

No comments:

Post a Comment