Tuesday, October 19, 2021

टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास रुपये लेकर भागते उचक्के को पुलिस ने धर दबोचा


टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास मिले युवक से सोमवार की रात करीब 11.30 बजे बोकारो स्टील सिटी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने होटल दिलाने में सहयोग की मांग की तो वह धोखे से उनके बैग से रुपये निकालकर भागने की कोशिश के दौरान पकड़ लिया गया. पकड़ा गया मनीष कुमार केसरी इसी इलाके का रहने वाला है. बाद में उसे बागबेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस के मुताविक सुशील कुमार जमशेदपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे तो मनीष कुमार केसरी नाम के एक युवक से इन्होंने मुलाकात की एवं उसे होटल दिलाने के लिए कहा. मनीष कुमार केसरी उनके साथ चलने को तैयार हो गया. सुशील कुमार उसको अपने बाइक पर बैठाकर होटल के लिये चलने लगे. गुदरी मार्केट के पास पहुंचने पर पीछे बैठे उस युवक ने उनसे गाड़ी रोकने को कहा. गाड़ी रोकते ही वह गाड़ी से उतरकर भागने लगा. सुशील कुमार को संदेह हुआ तो उन्होंने अपने पीठ पर लगे बैग को देखा. उसके बैग का चैन खुला हुआ था एवं उसमें रखा ₹22000 गायब थे. उनके द्वारा शोर मचाये जाने के बाद वहां मौजूद पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया. उसके पास से चोरी गए ₹22000 की बरामदगी कर ली गयी. इस संबंध में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 133,/21, धारा 379; 411 भा द वि दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment