Tuesday, October 19, 2021

हिजड़े से रिश्ते देख भड़की पत्नी तो घर से भगाया पति, पुलिस के हस्तक्षेप से बच्चों को किया पत्नी के हवाले



सोनारी कुम्हारपाड़ा की रहने वाली कोमल सिंह का अपने पति बलदेव सिंह से दोनों बच्चों को लेकर चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया है। सोनारी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों बच्चों को बलदेव सिंह के पास से कोमल सिंह के हवाले कर दिया गया है। कोमल सिंह से विवाद के बाद से दोनों बच्चों को बलदेव ने अपने पास रख लिया था और पत्नी कोमल सिंह को घर से बाहर कर दिया था। इसके पहले कोमल सिंह ने सोनारी थाना प्रभारी के नाम एक आवेदन दिया था। जिसमें उसने अपने पति बलदेव सिंह पर आरोप लगाया कि वर्ष 2010 शादी के पहले से उनके मुकेश बाबा नाम के एक हिजड़े से अनैतिक संबंध थे। शादी के बाद भी वे उसके साथ न रहकर हिजड़ा मुकेश बाबा के साथ ही रहते थे। जिसका वह विरोध करती तो उसके साथ पित मारपीट किया करता था. कोमल सिंह का कहना है कि 1 दिसंबर 2010 को उसकी शादी बलदेव सिंह के साथ हुई थी. उसके बाद से वह पति के घर में आकर रहने लगी। जहां पहले से पति के मकान में मुकेश बाबा नाम का हिजड़ा रहता था। वह टिस्कोकर्मी है. वह मनसा माता का भक्त है। झाड़-फूंक भी करता है। कोमल सिंह का कहना है कि एक दिन उन्होंने पति की गैर हरकतों को मुकेश बाबा के साथ देख लिया था। पति के साथ उसके अप्राकृतिक संबंध भी उसने देखें। इन सारी बातों को उसने अपने परिजनों और रिश्तेदारों को बताया।
सामाजिक स्तर पर एक समझौता हुआ, जिसके बाद से पति उसके साथ रहने लगे। लेकिन कुछ दिन के बाद वे फिर से गुप चुप तरीके से मुकेश बाबा से संबंध बनाते रहते थे। इस बीच कोमल सिंह ने 2 बच्चों को जन्म दिया एक पुत्र और पुत्री। जब दोनों कुछ आठ 10 वर्ष के हुए तो मुकेश बाबा उन बच्चों के साथ भी अनैतिक कार्य करता थ पति से शिकायत करने पर वे हल्ला हंगामा और मारपीट करते थे। वे कहते कि मुकेश बाबा टिस्कोकर्मी है। उसका कोई नहीं है उसके मरने के बाद सारी संपत्ति उसकी अपनी होगी। लेकिन कोमल सिंह ने इसे स्वीकार करने से इंकार कर दिया। अंततः कोमल सिंह ने अपने पति की हरकतों के बारे में फोन पर दोस्तों को बताया। इसकी जानकारी जब पति को हुई तो उन्होंने 7 अक्टूबर 2021 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और दोनों नाबालिग बच्चों को अपने पास रख लिया। उसके बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मामला सोनारी थाना पहुंचा। जहां सोनारी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों बच्चों को कोमल सिंह के हवाले कर दिया गया है। इस संबंध में एक लिखित शिकायत थाना में की गयी है।

No comments:

Post a Comment