Tuesday, October 19, 2021

अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे 4 अपराधीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 अपराधी फरार, 2 देशी कट्टा सहित कई सामान बरामद


हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने जबसे जिले का प्रभार लिया है तब से अपराधियों की मानो सामत सी आ गई है ।रात्रि में वरीय पदाधिकारीयों के द्वारा गुप्त रुप से सुचना दी गई की बिहार के कुख्यात अपराधी हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कनहरी हिल के पास एकत्रित हो रहे हैं।उक्त सुचना के आधार पर वरिय पदाधिकारीयों के द्वारा एक छापामारी टीम का गठन किया गया। वरिय पदाधिकारीयों के निर्देश पर उक्त छापामारी दल के साथ सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु कोर्रा थाना से प्रस्थान कर कनहरी हिल के पास NH 33 पर बने पुल के पूरब जंगल में पुलिस पहुँची तो देखा की पुल के पूरब से 6-7 अपराधी बैठकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
पुलिस की छापामारी दल ने अपराधियों की घेराबंदी शुरू किया था कि अपराधियों की नजर पुलिस पर पडी़ और वह इधर उधर भागने लगे, तभी छापामारी दल में शामिल पुलिस के जवानों ने चार अपराधीयों को धर दबोंचा जबकि दो से तीन अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। पकड़े गए चार अपराधीयों में तीन बिहार के रहने वाले हैं जबकि चौथा अपराधी हजारीबाग जिला के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा गाँव का है।अपराधियों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार, गोली, मोबाइल, कार, तथा एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने कहा कि पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है तथा आगे भी अपराधियों के खिलाफ हमारा अभियान जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment