Tuesday, October 19, 2021

महिला व उसके पति के साथ मारपीट व छेड़खानी का आरोपी धराया


महिला व उसके पति के साथ मारपीट व छेड़खानी के एक मामले में वांटेड सोनू कुमार को पुलिस ने उसके विनोवा आश्रम आवास से बीती रात गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर उसे जेल भेज दिया गया है. विदित हो कि 19 मई 21 को सोनू कुमार ने सहयोगियों के साथ मिलकर स्टार टॉकीज, बर्मामाइंस के समीप सड़क पर राजू सोरेन के साथ मारपीट एवं गली गलौज कर रहा था. जब वादी की पत्नी बीच बचाव करने गई तब अभियुक्तों द्वारा वादी की पत्नी को गलत नियत से हाथ पकड़कर छेड़खानी किया गया. घटना के बाद से वह फरार था।

No comments:

Post a Comment