चांडिल प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम गांगुडीह मे कल्याण विभाग द्वारा जिसकी कुल लागत 1698400/- से पक्की घेराबंदी निर्मित होगी जिसकी कार्य का संचालन ग्राम के लाभुक समिति द्वारा किया जायेगा जिसका विधिवत ग्राम के लाया द्वारा नारियल फोडकर पूजा अर्चना कर ईचागढ़ के लोकप्रिय विधायक श्रीमती सबीता महतो ने फीता काटकर शिल्यान्यास किया गया।मौके पर विधायक सविता महतो ने कही की जाहेरथान की पक्की घेराबंदी जो झारखण्ड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा पुरे झारखण्ड मे जाहेरथान की पक्की घेराबंदी किया जा रहा जो सराहना है और जिससे सांस्कृतिक धरोहर को बचाये जा सके, इस अवसर पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, झाछामो जिलाध्यक्ष सुदामा हेम्ब्रम, लाभुक समिति अध्यक्ष फुलचंद सिंह सरदार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment