Monday, October 18, 2021

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचा


कोलेबिरा थानान्तर्गत कोकाधरा जंगल में किनबिरा निवासी एक 17-वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ तीन दुष्कर्मियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रतिवेदित होते ही थाना प्रभारी, कोलेबिरा थाना के नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम ने तत्परतापूर्ण त्वरित पुलिसिया कार्रवाई करते हुए सभी (तीनों के तीनों) दुष्कर्मियों को बिना विलम्ब किए किनबिरा (कोलेबिरा थानान्तर्गत) के दशाटोली जंगल से दुष्कर्मी रोहित बड़ाईक एवं संदीप बड़ाईक को तथा कांसबहाल (बांसजोर ओ0पी0 अन्तर्गत) खमनटांड़ जंगल से दुष्कर्मी शैलेश बड़ाईक को काण्ड में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल के साथ धर-दबोचा है, जबकि इनमें से एक अभिुयक्त सीमावत्र्ती राज्य उडीशा भाग रहा था, जिसे पुलिसिया विशेष तकनीक से गिरफ्त में लिया गया है।
थाना प्रभारी, कोलेबिरा थाना की तत्परतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई के लिए उन्हें एवं उनकी टीम को पुरस्कृत किया गया।

No comments:

Post a Comment