Monday, October 18, 2021

जीएम अर्चना जोशी ने टाटा व हल्दीपोखर का किया निरीक्षण, सेकंड एंट्री गेट व पार्किंग में शेड बनाने का दिया आदेश।


दक्षिण पूर्व रेलवे की जीएम का पद संभालने वाली अर्चना जोशी ने पहली बार सोमवार को भारी बारिश के बीच टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान वह सेकेंड इंट्री गेट, पार्किंग स्थल, गॉर्ड लॉबी, साइकिल स्टैंड, पार्सल सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रू लॉबी में रनिंग स्टाफ का नॉलेज बढ़ाने और उनका टाइम पास करने के लिए लगी कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर मॉडर्न मशीन का उद्घाटन किया। साथ ही टाटानगर पार्सल जिसे टाइल्स लगाकर जीर्णोद्धार किया गया है उसका उद्घाटन किया।
इस मौके पर सेकंड एंट्री गेट का निर्माण कार्य जनवरी तक पूरा करने का आदेश अधिकारियों को दिया। इसके अलावा पार्किंग में शेड बनाने का आदेश दिया।
रेलवे यूनियनों ने जीएम से रेलवे के खाली पड़े क्वार्टरों पर असामाजिक तत्वों के अवैध कब्जा के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।
इसके अलावा ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने अपनी समस्याओं से संबंधित स्मार पत्र जीएम को सौंपा।
चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित कई संगठनों ने जीएम से अपनी अपनी मांगे रखीं।
जी एम के टाटा पहुंचने पर डीआरएम वीके साहू, सीनियर डीसीएम मनीष पाठक समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।दूसरी ओर स्वागत करने वालों में ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने जी एम के टाटा नगर आगमन पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
टाटानगर दौरे के बाद वह हल्दीपोखर के लिए रवाना हो गई। जहां नए स्टेशन बिल्डिंग और साइडिंग का उद्घाटन का कार्यक्रम उनका था।
खबरों के अनुसार हल्दीपोखर में उन्होंने टाटा से पूरी भाया हल्दीपोखर शॉर्टकट रूट के बारे में कहा कि इस योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए पहले डबल रेल लाइन जरूरी है।
जीएम के इस बयान के बाद संभावना व्यक्त की जा रही है कि डबल रेल लाइन होने से लाइन के किनारे अवैध रूप से बसी बस्तियों पर खतरा मंडराने लगेगा।

No comments:

Post a Comment