आजादनगर थाना क्षेत्र के वारिस कॉलोनी में सोमवार की शाम बिजली का करंट लगने से 26 वर्षीय तनवीर अंसारी की मौत हो गयी है. तनवीर विदेश में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था. पिछले वर्ष वह जमशेदपुर अपने घर आया था. परिजनों का कहना है कि वह आगे माह अपने काम पर वापस भी जानेवाला था. हादसे के बाद बस्ती के लोग आजादनगर थाना पहुंचे और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा किया और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत की. मृतक के परिजनों ने 20 लाख रुपए मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग रखी है. लोगों का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती और मुआवजे पर अंतिम समझौता नहीं हो जाता तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जायेगा. लोग थाना के सामने जमे हुये थे. घटना के सम्बंध में मृतक तनवीर के पिता तंजीम अंसारी का कहना है कि तनवीर बाजार से समान लेकर वापस घर लौटा था. घर के सामने बिजली का पोल है, जहां अपनी बाइक खड़ी करने के दौरान उसका हात पोल में सटा गया और उसे बिजली का झटका लगा. झटका लगते ही वह जमीन कर गिर गया. आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।.
No comments:
Post a Comment